बुधवार, 22 अप्रैल 2020

7 हजार लोगों ने बताए गलत एड्रेस, अब रद्द होंगे पासपोर्ट

कोरोना के दौर में विदेश से लौटे हजारों लोगों ने सही जानकारी नहीं दी। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन में किसी ने अपने आधार कार्ड का नंबर गलत बताया तो किसी ने अपने पासपोर्ट का नंबर गलत बता दिया, इससे पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों को तलाशने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हरियाणा व पंजाब के ऐसे करीब 7000 लोगों की डिटेल खंगाली जा चुकी है, जो गलत जानकारी दे रहे हैं। रीजनल पासपोर्ट ऑफिस चंडीगढ़ में इनका रिकॉर्ड दोनों प्रदेशों की पुलिस ने चेक किया है, जिसमें चौकाने वाली बात सामने आई है। अब इन लोगों पर एफआईआर होगी। साथ ही इनके पासपोर्ट भी रद्द किए जाएंगे। रोज दो दर्जन से अधिक ऐसे मामलों की जांच करने के लिए पुलिस पासपोर्ट ऑफिस पहुंच रही है, पूरी जानकारी ऑफिस की ओर से मुहैया कराई जा रही है। खास बात यह है कि इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, भले ही इनकी संख्या कम है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...