गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

अमरीका में 47 हज़ार के क़रीब मौतें

कोरोना वायरस की महामारी फैलने के बाद से चीन और ऑस्ट्रेलिया के संबंध लगातार ख़राब हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सभी सदस्यों से कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की स्वतंत्र जांच में मदद करें.


इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के कृषि मंत्री ने जी-20 सदस्य देशों से आग्रह किया है कि वन्य जीवों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाया जाए. ज़ाहिर है कि पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर के वेट मार्केट से ही कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत हुई थी. इससे पहले ट्रंप भी लगातार चीन पर हमला बोलते रहे हैं. ट्रंप ने साफ़ कहा है कि चीन ने कोरोना वायरस के मामले में पारदर्शिता नहीं बरती है. ट्रंप के अलावा ब्रिटेन और फ़्रांस से भी चीन की आलोचना हो रही है.


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...