नई दिल्ली। सोने की कीमतें एक नए स्तर पर पहुंचकर 39,000 के करीब आ गयी हैं। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने में 150 रुपये की तेजी आई है, जिससे सोने की कीमत 38,970 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। एसोसिएशन के अनुसार, कमजोर इक्विटी मार्केट के चलते सोना इन दिनों निवेशकों के लिए सबसे मुफीद बना हुआ है। वहीं, चांदी में भी आज 60 रुपये की तेजी आई है, जिससे चांदी की कीमत 45,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। एसोसिएशन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली के चलते चांदी की कीमत में यह तेजी आई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,498.80 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.09 डॉ़लर प्रति औंस पर रही।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें