बुधवार, 6 मार्च 2024

*🚩 श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम 🚩*

*🚩जय सत्य सनातन🚩*


*🌥️ 🚩युगाब्द-५१२५*
*🌥️ 🚩विक्रमसंवत-२०८०*
*⛅ 🚩तिथि - दशमी सुबह 06:30 तक तत्पश्चात एकादशी*
*⛅दिनांक - 06 मार्च 2024*
*⛅दिन - बुधवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वसंत*
*⛅मास - फाल्गुन*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा दोपहर 02:52 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा*
*⛅योग - व्यतीपात सुबह 11:33 तक तत्पश्चात वरियान*
*⛅राहु काल - दोपहर 12:51 से 02:20 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:57*
*⛅सूर्यास्त - 06:45*
*⛅दिशा शूल - उत्तर*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:19 से 06:08 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:26 से 01:15 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - विजया एकादशी (स्मार्त)*
*⛅विशेष -  एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹विजया एकादशी - 07 मार्च 2024🌹*
*🔸एकादशी अवधि : 06 मार्च सुबह 06:30 से 07 मार्च प्रातः 04:13 तक ।*
*🔸व्रत उपवास 07 मार्च को रखा जयेगा । द्वादशी युक्त एकादशी में व्रत रखने का शास्त्रीय विधान*
*🔹06 और 07 मार्च दो दिन चावल खाना निषिद्ध हैं ।*

*🌹महा शिवरात्रि : 08 मार्च 2024🌹*
*🌹'शिव पुराण' में आता है कि 'महाशिवरात्रि का व्रत करोड़ों हत्याओं के पाप का नाश करनेवाला है ।'*
*🌹हिमालय, सुमेरु अपनी मर्यादा छोड़ दे, समुद्र सूख जाय, कोई और रूप हो जाय या अपनी मर्यादा छोड़ दे... उनका प्रभाव भले ही नष्ट हो जाय... लेकिन महाशिवरात्रि का व्रत-उपवास करनेवाले का पुण्य-प्रभाव नष्ट नहीं हो सकता यह शास्त्र वचन है ।*

*🌹महाशिवरात्रि व्रत, रात्रि जागरण, शिव-पूजन - 08 मार्च🌹*

*🔸(निशीथकाल - रात्रि 12:13 से 01:01 तक)*
*🔸(प्रहर:- प्रथम - शाम 06:33 से, द्वितीय - रात्रि 09:35 से, तृतीय - मध्यरात्रि 12:37 से, चतुर्थ - 09 मार्च प्रातः 03:39 से)*

*🔸 (पारणा : 09 मार्च सूर्योदय के बाद) ।*

*🔹शिवरात्रि पर स्वास्थ्य-लाभ🔹*
*🔸'बं' शिवजी का बीजमंत्र है । जिनको भी गठिया या वायुसंबंधी तकलीफ हो, वे शिवरात्रि पर 'ॐ बं बं...' का सवा लाख जप करें । वायुसंबंधी ८० प्रकार की तकलीफों से छुट्टी मिल जायेगी ।*
*🔸जिनको वायुसंबंधी तकलीफ हो वे एक लीटर पानी में एक काली मिर्च और तीन बेल-पत्ते मसल के डालकर उसे पौना लीटर होने तक उबालें । वह पानी पीनेलायक ठंडा हो जाय तो दिन में वही पियें । इससे भी वायुसंबंधी तकलीफें कम हो जायेंगी ।*

*🔹एकादशी में क्या करें, क्या न करें ?🔹*

*🌹1. एकादशी को लकड़ी का दातुन तथा पेस्ट का उपयोग न करें । नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और उँगली से कंठ शुद्ध कर लें । वृक्ष से पत्ता तोड़ना भी वर्जित है, अत: स्वयं गिरे हुए पत्ते का सेवन करें ।*

*🌹2. स्नानादि कर के गीता पाठ करें, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।*

*🌹हर एकादशी को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
*राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे ।*
*सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने ।।*
*एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से श्री विष्णुसहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
*🌹3. `ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ इस द्वादश अक्षर मंत्र अथवा गुरुमंत्र का जप करना चाहिए ।*
*🌹4. चोर, पाखण्डी और दुराचारी मनुष्य से बात नहीं करना चाहिए, यथा संभव मौन रहें ।*
*🌹5. एकादशी के दिन भूल कर भी चावल नहीं खाना चाहिए न ही किसी को खिलाना चाहिए । इस दिन फलाहार अथवा घर में निकाला हुआ फल का रस अथवा दूध या जल पर रहना लाभदायक है ।*

*🌹6. व्रत के (दशमी,  एकादशी और द्वादशी) - इन तीन दिनों  में काँसे के बर्तन, मांस, प्याज, लहसुन, मसूर,उड़द,चने,कोदो (एक प्रकार का धान), शाक,शहद, तेल और अत्यम्बुपान (अधिक जल का सेवन) - इनका सेवन न करें ।*🕉️

मंगलवार, 5 मार्च 2024

 100 करोड़ से अधिक के कुछ बड़े बकायेदार

- पेबेल्स प्रोलिज प्राइवेट लिमिटेड-287 करोड़
- थ्री प्लेटिनम सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड-167 करोड़
- ग्रेनाइट गेट प्रोपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड-984 करोड़
- सुपरटेक लिमिटेड-612 करोड़
- लाॅजिक्स इंफ्राटेक लिमिटेड-727 करोड़
- थ्री सी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड-540 करोड़
- एम्स मैक्स गार्डेनिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड-1634 करोड़
- गार्डेनिया एम्स डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड-665 करोड़

बिल्डरों पर 40 हजार करोड़ का बकाया

  अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के बाद फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री के लिए सरकार ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। उम्मीद है कि खरीदारों की रजिस्ट्री के साथ ही प्राधिकरण के पैसे भी वापस आएंगे। अगर पैसे नहीं आते हैं तो विकास परियोजनाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है। वर्तमान समय में बिल्डरों पर करीब 40 हजार करोड़ का बकाया है। 

बीते दिनों औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी को दिए गए विवरण में इस बात की जानकारी दी गई है। प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि दो सरकारी बैंकों में एक वर्ष की अवधि के लिए प्राधिकरण ने 4300 करोड़ रुपये जमा कराए है। इसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक शामिल है। वहीं, तीन निजी बैंकों में 2300 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई है। अगर बिल्डरों पर बकाये के आंकड़ों पर गौर करें तो 100 करोड़ से अधिक की राशि वाले ग्रुप हाउसिंग के 45 बिल्डरों का आंकड़ा शासन को भेजा गया है। इन पर करीब 29 हजार करोड़ का बकाया है। इसके अलावा वाणिज्यिक विभाग के 10 बिल्डरों पर करीब आठ हजार करोड़ रुपये की देनदारी है। संस्थागत विभाग की चार एजेंसियों पर करीब दो हजार करोड़ बकाया है। 

15 हजार करोड़ के जीएसटी फ्रॉड के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

 नोएडा। तीन हजार से अधिक फर्जी कंपनी बनाकर करीब 15 हजार करोड़ के जीएसटी फ्रॉड के आरोपी ने सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी हिसार हरियाणा निवासी कुणाल मेहता उर्फ गोल्डी पर पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की का वारंट जारी हो चुका था। इस मामले में अब तक 29 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि पांच आरोपियों की अचल संपति कुर्क हो चुकी है।

सोमवार को सूरजपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाला कुणाल भी जीएसटी फ्रॉड गिरोह का सक्रिय बदमाश था। आरोनी ने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर कंपनी खोली थी। कंपनी के टर्न ओवर के आधार पर करोड़ों रुपये के जीएसटी आईटीसी लिया था। पुलिस ने इस फर्जीवाड़े का खुलासा जून 2023 में किया था। अब तक इस मामले में गौरव सिंघल, गुरमीत सिंह, राजीव ,राहुल, विनीता, अश्वनी, अतुल सेंगर, दीपक मुरजानी, यासीन, विशाल, राजीव, जतिन, नंदकिशोर, अमित कुमार ,महेश, प्रीतम शर्मा, राकेश कुमार, अजय कुमार, दिलीप कुमार, मनन सिंघल, पीयूष, अतुल गुप्ता, सुमित गर्ग समेत 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अयोध्या के लिए शुरू होगी एचआरटीसी बस सेवा

 हिमाचल प्रदेश से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने को उत्तर प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) को मंजूरी दे दी है। पहले चरण में तीन रूटों को मंजूरी मिली है। इसके तहत शिमला, हमीरपुर और ऊना से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। धार्मिक सर्किट योजना के तहत एचआरटीसी अयोध्या के लिए बसों का संचालन शुरू करेगा। दूसरे चरण में नालागढ़, मनाली और धर्मशाला से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद एचआरटीसी ने शिमला, हमीरपुर और ऊना से बसों का टाइम टेबल तैयार कर लिया है। एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हुई बीएस-6 सीरिज की नई बसों को अयोध्या के लिए चलाया जाएगा। शिमला से अयोध्या तक की दूरी 1124 किलोमीटर है। शिमला से दिल्ली 392 किलोमीटर और दिल्ली से अयोध्या जी 732 किलोमीटर का सफर है। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार, दिल्ली से अयोध्या जी तक बसें दो एक्सप्रेस-वे से होकर चलाई जाएंगी। दिल्ली से निगम की बसें यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर अयोध्या पहुंचेंगी। वहां पार्किंग, यात्रियों के लिए जन सुविधाओं, डीजल भरवाने, खाने-पीने के लिए ढाबे चिह्नित कर दिए हैं।

गैस, शुगर और BP की नकली दवाइयों की खेप बरामद

 औषधी विभाग (ड्रग्स) अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच व साहिबाबाद थाना पुलिस के साथ मिलकर राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र व न्यू डिफेंस कॉलोनी भोपुरा में दो जगह पर सर्वे (रेड) किया। दोनों जगहों से 1.10 करोड़ रुपये कीमत की गैस, शुगर व बीपी की नकली दवाइयों की खेप पकड़ी। मौके से कच्चा माल, मशीन, दवाइयां बरामद हुईं। टीम ने 14 सैंपल जांच के लिए भी भेजे हैं। टीम ने साहिबाबाद थाने में नकली दवा बनाने, बेचने व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कंपनी संचालक विजय चौहान को गिरफ्तार किया।

दवाइयां बनाने का इनपुट मिला था। टीम नकली दवाई बनाने वालों पर नजर बनाई हुई थी। विभागीय अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच व साहिबाबाद थाना पुलिस टीम को साथ लेकर सोमवार को राजेद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र प्लॉट नंबर 77 व न्यू डिफेंस कॉलोनी भोपुरा के प्लॉट संख्या ए/8 पर सर्वे किया।

राजेंद्र नगर से नामी ब्रांड कंपनी की पेंडी दवाई, ओमेज डीएसआर व पेंडी के कैप्सूल खाली खोखे, पैकेजिंग मेटेरियल व उपकरण, हाईटेक बिलस्टर पैकेजिंग मशीन, हाईटेक कैप्सूल शैल एमबोसिंग मशीन, इंकजेट प्रिटिंग मशीन बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है। जबकि न्यू डिफेंस कॉलोनी साइट से ग्लोकॉनॉर्म जी2 व जी1, टेल्मा एच, टेल्मा एम, पेंटोसिड डीएसआर, ओमेज डीएसआर, मॉबीजॉक्स, कच्चा माल, पैकेजिंग मेटेरियल व मशीन, वजन मशीन आदि बरामद हुए।

मार्च से लेकर मई के दौरान अल नीनो के बने रहने की लगभग 60 प्रतिशत संभावना

 विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने अल-नीनो को लेकर नया अपडेट जारी किया है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने बताया है कि अल-नीनो साल 2024 में भी गर्मी बढ़ाना जारी रखेगा। इसने यह भी बताया कि 2023-24 में अल नीनो रिकॉर्ड पर पांच सबसे बड़ी आपदाओं में से एक के रूप में चरम स्थिति पर  पर पहुंच गया है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन  ने अल-नीनो के प्रभाव स्वरूप मार्च और मई के बीच लगभग सभी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान जताया है। वैश्विक संगठन ने कहा कि अपनी कमजोर प्रवृत्ति के बावजूद आने वाले महीनों में वैश्विक जलवायु पर इसका  प्रभाव जारी रहेगा।


वैश्विक संगठन ने बताया कि वर्तमान में अल-नीनो के प्रभाव के कारण दुनिया भर में तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और मौसम की चरम स्थितियों को दर्ज किया गया। इसी के कारण साल 2023 को अब तक का सबसे गर्म साल भी रहा। डब्ल्यूएमओ के महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा कि जून 2023 के बाद से हर महीने ने एक नया मासिक तापमान रिकॉर्ड बना है। इसके चलते साल 2023 को अब तक रिकॉर्ड पर सबसे गर्म साल के रूप में दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते इस तापमान में अल नीनो ने भी बड़ा योगदान है। 


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...