नोएडा। तीन हजार से अधिक फर्जी कंपनी बनाकर करीब 15 हजार करोड़ के जीएसटी फ्रॉड के आरोपी ने सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी हिसार हरियाणा निवासी कुणाल मेहता उर्फ गोल्डी पर पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की का वारंट जारी हो चुका था। इस मामले में अब तक 29 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि पांच आरोपियों की अचल संपति कुर्क हो चुकी है।
सोमवार को सूरजपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाला कुणाल भी जीएसटी फ्रॉड गिरोह का सक्रिय बदमाश था। आरोनी ने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर कंपनी खोली थी। कंपनी के टर्न ओवर के आधार पर करोड़ों रुपये के जीएसटी आईटीसी लिया था। पुलिस ने इस फर्जीवाड़े का खुलासा जून 2023 में किया था। अब तक इस मामले में गौरव सिंघल, गुरमीत सिंह, राजीव ,राहुल, विनीता, अश्वनी, अतुल सेंगर, दीपक मुरजानी, यासीन, विशाल, राजीव, जतिन, नंदकिशोर, अमित कुमार ,महेश, प्रीतम शर्मा, राकेश कुमार, अजय कुमार, दिलीप कुमार, मनन सिंघल, पीयूष, अतुल गुप्ता, सुमित गर्ग समेत 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....
नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें