मंगलवार, 5 मार्च 2024

अयोध्या के लिए शुरू होगी एचआरटीसी बस सेवा

 हिमाचल प्रदेश से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने को उत्तर प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) को मंजूरी दे दी है। पहले चरण में तीन रूटों को मंजूरी मिली है। इसके तहत शिमला, हमीरपुर और ऊना से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। धार्मिक सर्किट योजना के तहत एचआरटीसी अयोध्या के लिए बसों का संचालन शुरू करेगा। दूसरे चरण में नालागढ़, मनाली और धर्मशाला से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद एचआरटीसी ने शिमला, हमीरपुर और ऊना से बसों का टाइम टेबल तैयार कर लिया है। एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हुई बीएस-6 सीरिज की नई बसों को अयोध्या के लिए चलाया जाएगा। शिमला से अयोध्या तक की दूरी 1124 किलोमीटर है। शिमला से दिल्ली 392 किलोमीटर और दिल्ली से अयोध्या जी 732 किलोमीटर का सफर है। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार, दिल्ली से अयोध्या जी तक बसें दो एक्सप्रेस-वे से होकर चलाई जाएंगी। दिल्ली से निगम की बसें यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर अयोध्या पहुंचेंगी। वहां पार्किंग, यात्रियों के लिए जन सुविधाओं, डीजल भरवाने, खाने-पीने के लिए ढाबे चिह्नित कर दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...