मंगलवार, 5 मार्च 2024

गैस, शुगर और BP की नकली दवाइयों की खेप बरामद

 औषधी विभाग (ड्रग्स) अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच व साहिबाबाद थाना पुलिस के साथ मिलकर राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र व न्यू डिफेंस कॉलोनी भोपुरा में दो जगह पर सर्वे (रेड) किया। दोनों जगहों से 1.10 करोड़ रुपये कीमत की गैस, शुगर व बीपी की नकली दवाइयों की खेप पकड़ी। मौके से कच्चा माल, मशीन, दवाइयां बरामद हुईं। टीम ने 14 सैंपल जांच के लिए भी भेजे हैं। टीम ने साहिबाबाद थाने में नकली दवा बनाने, बेचने व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कंपनी संचालक विजय चौहान को गिरफ्तार किया।

दवाइयां बनाने का इनपुट मिला था। टीम नकली दवाई बनाने वालों पर नजर बनाई हुई थी। विभागीय अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच व साहिबाबाद थाना पुलिस टीम को साथ लेकर सोमवार को राजेद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र प्लॉट नंबर 77 व न्यू डिफेंस कॉलोनी भोपुरा के प्लॉट संख्या ए/8 पर सर्वे किया।

राजेंद्र नगर से नामी ब्रांड कंपनी की पेंडी दवाई, ओमेज डीएसआर व पेंडी के कैप्सूल खाली खोखे, पैकेजिंग मेटेरियल व उपकरण, हाईटेक बिलस्टर पैकेजिंग मशीन, हाईटेक कैप्सूल शैल एमबोसिंग मशीन, इंकजेट प्रिटिंग मशीन बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है। जबकि न्यू डिफेंस कॉलोनी साइट से ग्लोकॉनॉर्म जी2 व जी1, टेल्मा एच, टेल्मा एम, पेंटोसिड डीएसआर, ओमेज डीएसआर, मॉबीजॉक्स, कच्चा माल, पैकेजिंग मेटेरियल व मशीन, वजन मशीन आदि बरामद हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...