गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

 *🚩जय सत्य सनातन🚩*

 🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३* 

🌥️ *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि - नवमी सुबह ११:०८ तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *दिनांक - १० फरवरी २०२२*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *शक संवत -१९४३*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर* 

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी ११ फरवरी रात्रि ०३:३२ तक तत्पश्चात मृगशिरा*

⛅ *योग - इन्द्र  शाम ०६:५० तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅  *राहुकाल -  दोपहर ०२:#८ से शाम ०३:४४ तक*

⛅ *सूर्योदय - ०७:१३*

⛅ *सूर्यास्त - १८:३२*

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - महानंदा नवमी*

💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७:२९:३४)*

    

🌷 *नौकरी की समस्या या घर में परेशानी* 🌷

 

➡ *नौकरी की परेशानी हो तो ५ बत्तीवाली दिया मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी की मूर्ति के सामने जलाएं | संकल्प करें कि हमारी ये समस्या है,प्रभु दूर हो जाये| जरुर दूर होगी |*

  ➡ *घर में ज्यादा कष्ट और परेशानियाँ हो तो घर में पूजा की जगह प़र रोज ५ बत्ती वाली दिया जलाएं और संकल्प करें कि हमारी ये समस्या दूर हो जाये|*

 

🌷 *यदि कोई शिशु रात को चौंकता है* 🌷

😩 *यदि कोई शिशु रात को चौंकता है, उसे नींद नहीं आती, माँ को जगाता है, परेशान रहता है तो उसके सिरहाने के नीचे फिटकरी रख दें। इससे उसे बढ़िया नींद आयेगी।*

 

🌷 *अथर्व मंत्र विधि* 🌷

🚩 *कोई भी रोग हो, कोई भी परेशानी हो "ॐ अच्युताय नमः, ॐ गोविन्दाय नमः, ॐ अनंताय नमः नामभेशजात" (अच्युताय नमः - जो कभी चुय्त नहीं होते, गोविन्दाय नमः - जिनकी सत्ता से इन्द्रियाँ विचरण करती हैं, अनंताय नमः- जिसकी सत्ता से शक्ति, सामर्थ्य व कृपा का कोई अंत नहीं) इस मंत्र से अभिमंत्रित करके गंगा जल या तुलसी के पत्ते खाएं या दूसरों को दें तो रोगों व नीच विचारों में गिरने से बचता है l इसे बोलते हैं, अथर्व मंत्र विधि ........... ऐसा रोज़ सुमिरन करें l*

🕉️

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

*🚩जय सत्य सनातन🚩

 🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३* 

🌥️ *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि - अष्टमी सुबह 08:32 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *दिनांक - 09 फरवरी 2022*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर* 

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका रात्रि 12:23 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - ब्रह्म शाम 05:52 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅  *राहुकाल - दोपहर 12:53 से दोपहर 02:18 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:13*

⛅ *सूर्यास्त - 18:32*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से सुबह 08:32) तक*

💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

 

🌷 *अस्थिरोग* 🌷

💪🏻 *जिनकी अस्थियाँ जकड गयी हो, टूट गयी हों, टेडी-मेढ़ी हो गयी हों अथवा जिनकी अस्थियों में पीड़ा होती हो, उनके लिए शीत ऋतू में लहसुन का उचित मात्रा में सेवन बहुत लाभदायी है l लहसुन के छिलके उतारकर रात को खट्टी छाछ में भिघोकर रखें l सुबह धोके पीसकर रस निकालें l १ से ४ ग्राम रस में उतना ही तिल का तेल अथवा घी मिलाकर पियें l आहार सात्विक, सुपाच्य लें l*

💥 *सावधानी : लहसुन तामसी होने के कारण रुग्णावस्था में भी इसका सेवन औषधवत करना चाहिए l*

 

🌷 *भूत-प्रेत भागाने के लिए* 🌷

🐄 *भूत-पिशाच जहाँ रहते हैं, वहां गाय खड़ी कर दो, गाय की सुगंध से भूत अपने आप भागेंगे l किसी के घर में भूत-प्रेत का वास हो, तो गाय का गोबर अथवा गाय का झरण छिटका करो l गाय का कंडा जलाओ, उस पे थोड़ा गाय का घी डाल दो, अपने आप भागेंगे, भगाना नहीं पड़ेगा l अगर किसी व्यक्ति के  अंदर भूत घुसे हैं तो उसे उसी धूप वाले कमरे में बिठाओ, भूत भाग जायेंगे l*

🕉️


सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

लुधियाना में कार पर झंडा फेंका, राहुल गांधी के मुंह पर लगा

 पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। चलती कार में एक युवक ने राहुल गांधी की कार पर झंडा फेंक दिया। जो उनके मुंह पर लगा। हालांकि उसके बाद राहुल गांधी ने शीशा बंद कर लिया। पूरे मामले में कांग्रेस सरकार की फजीहत न हो, इसलिए कांग्रेसियों ने पूरे मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। यह घटना रविवार की है, जब राहुल गांधी पंजाब में सीएम चेहरे की घोषणा के लिए लुधियाना आए थे।

जिस वक्त घटना हुई, कार पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ चला रहे थे। राहुल गांधी उनके साथ आगे बैठे थे। पीछे सीएम चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू बैठे हुए थे।

पार्टी से बगावत कर चुके पायलट को इतनी तरजीह क्यों?

 कांग्रेस ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में स्टार कैंपेनर बनाया है। जबकि न वो सरकार में हैं, न संगठन में।

44 साल के सचिन पायलट को कांग्रेस ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में स्टार कैंपेनर बनाया है। जबकि न वो सरकार में हैं, न संगठन में। पार्टी से एक बार बगावत भी कर चुके हैं। फिर अचानक पायलट को इतनी तरजीह क्यों दी जा रही है।

सचिन पायलट को स्टार कैंपेनर बनाने को कांग्रेस आलाकमान के सियासी संदेश के रूप में देखा जा रहा है। डेढ़ साल पहले जुलाई 2020 में पायलट की ओर से राजस्थान में बगावत करने के बाद यह कहा जा रहा था कि पायलट को पूरी तरह से किनारे कर दिया जाएगा।

अब जो घटनाक्रम हो रहे हैं, उससे लग रहा है कि सचिन को जल्द ही आलाकमान बड़ा पद दे सकता है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि सचिन के खेमे के सभी लोगों को राजस्थान सरकार में एडजस्ट कर दिया गया है। अब बाहरी राज्यों में उन्हें कांग्रेस ने प्रचार के लिए भेजा है। पायलट पूरी ताकत से कांग्रेस के लिए हर राज्य में जाकर वोट भी मांग रहे। पूरी तरह से सक्रिय हैं।

ऐसे में साफ है कि भविष्य में वे राजस्थान में गहलोत की जगह लेने वाले सबसे ताकतवर नेता हैं। इन राज्यों के स्टार प्रचारकों की सूची में ऐसे कई नेताओं के नाम तो शामिल हैं, लेकिन उनकी सक्रियता शून्य है। न तो कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे और न ही पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे।

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

*🚩जय सत्य सनातन🚩*

 

🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३* 

🌥️ *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि - सप्तमी ०८ फरवरी सुबह ०६:१५ तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *दिनांक - ०७ फरवरी २०२२*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *शक संवत -१९४३*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर* 

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी शाम ०६:५९  तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - शुभ शाम ०४:४४ तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅  *राहुकाल - सुबह ०८:३८ से सुबह १०:०३ तक*

⛅ *सूर्योदय - ०७:१४*

⛅ *सूर्यास्त - १८:३१*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - रथ- आरोग्य- विधान-अचला- चंद्रभागा सप्तमी, नर्मदा जयंती*

💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३४)*

 

🌷 *अचला सप्तमी* 🌷

🌹  *अचला सप्तमी ( स्नान, व्रत करके गुरु का पूजन करनेवाला सम्पूर्ण माघ मास के स्नान का फल व वर्षभर के रविवार व्रत का पुण्य पा लेता है | यह सम्पूर्ण पापों को हरनेवाली व सुख-सौभाग्य की वृद्धि करनेवाली है | )*

💥 *विशेष - 07 फरवरी 2022 सोमवार को अचला सप्तमी है ।*

 

🌷 *भीष्म अष्टमी* 🌷

👉🏻 *08 फरवरी 2022 मंगलवार को भीष्म अष्टमी, भीष्म श्राद्ध दिवस है | भीष्मजी के नाम से सूर्य को अर्घ्य दें  तो संतान हीन् को संतान मिल सकती है और आरोग्य आदि प्राप्त होता है |*

 

🌷 *भीष्म तर्पण दिवस* 🌷

 *भीष्मजी को जल अर्पण करें और संतान की प्राप्ति की इच्छा करें तो तेजस्वी आत्मा आती है ऐसा 08 फरवरी 2022 मंगलवार को है इस बार शुक्ल अष्टमी तिथि, धवल निबंध ग्रंथ के अनुसार इस तिथि को भीष्म जी का तर्पण दिवस भी है ब्रह्मचारी भीष्म जी का तर्पण करने से लड़के लड़कियाँ तेजस्वी हो सकते हैं।*

🕉️

चौरासी लाख योनियों के चक्र का शास्त्रों में वर्णन

३० लाख बार वृक्ष योनि में जन्म होता है । इस योनि में सर्वाधिक कष्ट होता है । धूप ताप,आँधी, वर्षा आदि में बहुत शाखा तक टूट जाती हैं । शीतकाल में पतझड में सारे पत्ता पत्ता तक झड़ जाता है। लोग कुल्हाड़ी से काटते हैं ।

 

उसके बाद जलचर प्राणियों के रूप में ९ लाख बार जन्म होता है । 

हाथ और पैरों से रहित देह और मस्तक। सड़ा गला मांस  ही खाने को मिलता है ।

एक दूसरे का मास खाकर जीवन  रक्षा करते हैं ।

 उसके बाद कृमि योनि में १० लाख बार जन्म होता है ।

  और फिर ११ लाख बार पक्षी योनि में जन्म होता है। 

वृक्ष ही आश्रय स्थान होते हैं ।

जोंक, कीड़-मकोड़े, सड़ा गला जो कुछ भी मिल जाय, वही खाकर उदरपूर्ति करना।

स्वयं भूखे रह कर संतान को खिलाते हैं और जब संतान उडना सीख जाती है  तब पीछे मुडकर भी नहीं देखती । काक और शकुनि का जन्म दीर्घायु होता है ।

 

उसके बाद २० लाख बार पशु योनि,वहाँ भी अनेक प्रकार के कष्ट मिलते हैं ।

अपने से बडे हिंसक और बलवान् पशु सदा ही पीडा पहुँचाते रहते हैं ।

भय के कारण पर्वत कन्दराओं में छुपकर रहना। 

एक दूसरे को मारकर खा जाना । कोई केवल घास खाकर ही जीते हैं । 

किन्ही को  हल खीचना, गाडी खीचना आदि कष्ट साध्य कार्य करने पडते हैं । 

रोग शोक आदि होने पर  कुछ बता भी नहीं सकते।सदा मल मूत्रादि में ही रहना पडता है ।

 गौ का शरीर समस्त पशु योनियों में श्रेष्ठ एवं अंतिम माना गया है ।

 तत्पश्चात् ४ लाख बार मानव योनि में जन्म होता है ।

इनमे सर्वप्रथम घोर अज्ञान से आच्छादित ,पशुतुल्य आहार -विहार,वनवासी वनमानुष का जन्म मिलता है।

 उसके बाद पहाडी जनजाति के रूप में नागा,कूकी,संथाल आदि में ।

 उसके बाद वैदिक धर्मशून्य अधम कुल में ,पाप कर्म करना एवं मदिरा आदि निकृष्ट और निषिद्ध वस्तुओं का सेवन ही सर्वोपरि ।

 उसके बाद शूद्र कुल में जन्म होता है । 

उसके बाद वैश्य कुल में ।

फिर क्षत्रिय  और अंत में ब्राह्मणकुल में जन्म मिलता है ।

 और सबसे अंत में ब्राह्मणकुल में जन्म मिलता है ।

यह जन्म एक ही बार मिलता है ।

जो ब्रह्मज्ञान सम्पन्न है वही ब्राह्मण है।

अपने उद्धार के लिए वह आत्मज्ञान से परिपूर्ण हो जाता है ।

यदि,,,  इस दुर्लभ जन्म में भी ज्ञान नहीं प्राप्त कर लेता तो पुनः चौरासी लाख योनियों में घूमता रहता है।

 भगवत - शरणागति के अलावा कोई और सरल उपाय नहीं है ।

 यह मानव जीवन बहुत ही दुर्लभ है।

बहुत लम्बा सफर तय करके ही यहाँ तक पहुँचे हैं ।

रविवार, 6 फ़रवरी 2022

रामानुजाचार्य ने दलितों को पूजा का अधिकार दिलाया: मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बसंत पंचमी के मौके पर हैदराबाद पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री वैष्णव संत रामानुजाचार्य स्वामी की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' देश को समर्पित किया। इस प्रतिमा को करीब 1000 करोड़ रुपए की लागत से बने रामानुजाचार्य मंदिर में स्थापित किया गया है।

लोकार्पण के बाद मोदी ने कहा- रामानुजाचार्य जी ने जाति भेद खत्म करने के लिए काम किया। मोदी ने श्लोक सुनाया- न जाति ही कारणं, लोके गुणा कल्याण हेतवा यानी संसार में जाति से नहीं, गुणों से कल्याण होता है। उन्होंने कहा- रामानुजाचार्य जी ने यादव गिरी पर नारायण मंदिर बनवाया और उसमें दलितों को पूजा का अधिकार देकर समानता का संदेश दिया था। समाज में जो बुराई से लड़ते हैं , जो समाज को सुधारते हैं। समाज में उन्हें इज्जत मिलती है। समाज में जिनके साथ भेदभाव होता था, उसके लिए उन्होंने काम किया। रामानुजाचार्य जी ने छुआछूत को मिटाने के लिए कई प्रयास किए।

राजपूतों की सेनाएं युद्ध लड़ती थीं, तो उनका नेतृत्व यादव करते थे: अपर्णा

 बाराबंकी में भाजपा नेता अपर्णा यादव ने दो जनसभाएं की और यादव बिरादरी की शान में जमकर कसीदे पढ़े। वहीं इसे लेकर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा कि आपको यह बार-बार क्यों बताना पड़ रहा है कि मैं यादव हूं। इस पर अपर्णा यादव ने कहा कि हां मैं यादव हूं, तो मैं और क्या कहूं।

वहीं सवाल किया गया कि एक तरफ भाजपा कहती है कि विकास उनका मुद्दा है, तो फिर जातिवाद की राजनीति क्यों, तो उन्होंने कहा कि विकास भाजपा का मुद्दा है। वह इससे मना नहीं कर रहीं, लेकिन वह यादव हैं और यह भी एक तथ्य है। जब राजपूतों की सेनाएं युद्ध लड़ती थीं, तो उनका नेतृत्व यादव करते थे।

वेस्ट यूपी में चुनाव प्रचार को उतरेंगे चंद्रशेखर रावण

 आजाद समाज पार्टी चीफ चंद्रशेखर रावण विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में उतरने जा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए चंद्रशेखर 6 फरवरी से प्रचार शुरू करेंगे। 6 फरवरी को चंद्रशेखर मेरठ और मुजफ्फरनगर की सीटों पर अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। चंद्रशेखर रावण ने अपनी पार्टी आजाद समाज पार्टी से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहले चरण के नामांकन भी हो चुके हैं। अब चंद्रशेखरण अपने प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगने उतरेंगे। जहां भाजपा के नेता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। पीएम मोदी वर्चुअल जनचौपाल कर रहे हैं। सपा रालोद गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे दोनों दलों के नेता जयंत और अखिलेश भी जनसंपर्क में जुट गए हैं। जगह-जगह दोनों नेता जाकर संयुक्त प्रेसवार्ता कर रहे हैं। बसपा का प्रचार भी शुरू हो चुका है। एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवेसी और आम आदमी पार्टी का प्रचार भी धुंआधार चल रहा है ऐसे में चंद्रशेखर रावण चुनाव प्रचार में सबसे बाद में उतर रहे हैं। 

फिरोजाबाद में AIMIM प्रत्याशी का हंगामा

 फिरोजाबाद से एआइएमआइएम प्रत्याशी व पुलिस के बीच तकरार हो गई। इस बीच थाने पर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि पुलिस ने प्रत्याशी और उनके समर्थकों को हवालात में बंद कर दिया। प्रत्याशी की गाड़ी से प्रचार सामग्री मिलने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें छोड़ दिया। प्रत्याशी ने दो पुलिसकर्मियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।

वाराणसी में पूर्व मंत्री अजय राय पर राजद्रोह का केस

 वाराणसी में पूर्व मंत्री अजय राय पर शनिवार को राजद्रोह और आचार संहिता तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अजय राय पिंडरा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। मामला फूलपुर थाने में दर्ज किया गया। आरोप है कि अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसी टिप्पणी से संबंधित वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

शादी समारोह: उन्माद फायरिंग, पास खड़े जवान के सीने में गोली लगने से मौत

 उन्नाव में शनिवार देर रात शादी समारोह में उन्माद फायरिंग हो गई। शादी में शामिल होने आए सेना के जवान को गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रायबरेली के एक युवक ने नाचते समय फायरिंग की थी। इसके बाद हल्ला होता देखकर भाग निकला। परिजन घायल जवान को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। ये घटना बिहार थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस युवक की तलाश में दबिश दे रही है।

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में 3 की मौत, 5 घायल

 मुजफ्फरनगर में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दिल्ली देहरादून हाईवे पर शनिवार देर शाम वैन में ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में शादी समारोह से वापस लौट रहे कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार शहर के जनकपुरी निवासी अंतरपाल, नरेशपाल, पूरन सिंह, जयंत सिंह सभी लोग बुढ़ाना निवासी मांगेराम व उसके पुत्र बृजेश सिंह के साथ शनिवार को ओमनी गाड़ी से हरिद्वार के धनपुरा में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार देर रात खादर में शेरपुर से आगे सोलानी नदी के पास ट्रैक्टर ट्राली ने साइड में टक्कर मारकर गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उन्नाव में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

 उन्नाव में बरात से घर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक से बरात के बाद दोनों घर लौट रहे थे कि तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रायबरेली-उन्नाव मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची, लेकिन जाम नहीं खुलवा सकी। सीओ बीघापुर मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे हैं।

उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के भैंसई नौबस्ता के पास हादसा हुआ। हादसे में बीघापुर के सिकंदरपुर कर्ण निवासी गुड्डू बाजपेयी उर्फ ब्रजेश शंकर (45) और उनकी पत्नी सीता की मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर ईंट-पत्थर रखकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा।

लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं: मोदी

 भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया है। लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया के चलते 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। 'भारत रत्न' लता मंगेशकर के निधन पर पूरा देश दुखी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी है।

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...