सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

लुधियाना में कार पर झंडा फेंका, राहुल गांधी के मुंह पर लगा

 पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। चलती कार में एक युवक ने राहुल गांधी की कार पर झंडा फेंक दिया। जो उनके मुंह पर लगा। हालांकि उसके बाद राहुल गांधी ने शीशा बंद कर लिया। पूरे मामले में कांग्रेस सरकार की फजीहत न हो, इसलिए कांग्रेसियों ने पूरे मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। यह घटना रविवार की है, जब राहुल गांधी पंजाब में सीएम चेहरे की घोषणा के लिए लुधियाना आए थे।

जिस वक्त घटना हुई, कार पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ चला रहे थे। राहुल गांधी उनके साथ आगे बैठे थे। पीछे सीएम चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू बैठे हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES