रविवार, 6 फ़रवरी 2022

वाराणसी में पूर्व मंत्री अजय राय पर राजद्रोह का केस

 वाराणसी में पूर्व मंत्री अजय राय पर शनिवार को राजद्रोह और आचार संहिता तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अजय राय पिंडरा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। मामला फूलपुर थाने में दर्ज किया गया। आरोप है कि अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसी टिप्पणी से संबंधित वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES