रविवार, 6 फ़रवरी 2022

राजपूतों की सेनाएं युद्ध लड़ती थीं, तो उनका नेतृत्व यादव करते थे: अपर्णा

 बाराबंकी में भाजपा नेता अपर्णा यादव ने दो जनसभाएं की और यादव बिरादरी की शान में जमकर कसीदे पढ़े। वहीं इसे लेकर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा कि आपको यह बार-बार क्यों बताना पड़ रहा है कि मैं यादव हूं। इस पर अपर्णा यादव ने कहा कि हां मैं यादव हूं, तो मैं और क्या कहूं।

वहीं सवाल किया गया कि एक तरफ भाजपा कहती है कि विकास उनका मुद्दा है, तो फिर जातिवाद की राजनीति क्यों, तो उन्होंने कहा कि विकास भाजपा का मुद्दा है। वह इससे मना नहीं कर रहीं, लेकिन वह यादव हैं और यह भी एक तथ्य है। जब राजपूतों की सेनाएं युद्ध लड़ती थीं, तो उनका नेतृत्व यादव करते थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes