रविवार, 6 फ़रवरी 2022

उन्नाव में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

 उन्नाव में बरात से घर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक से बरात के बाद दोनों घर लौट रहे थे कि तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रायबरेली-उन्नाव मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची, लेकिन जाम नहीं खुलवा सकी। सीओ बीघापुर मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे हैं।

उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के भैंसई नौबस्ता के पास हादसा हुआ। हादसे में बीघापुर के सिकंदरपुर कर्ण निवासी गुड्डू बाजपेयी उर्फ ब्रजेश शंकर (45) और उनकी पत्नी सीता की मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर ईंट-पत्थर रखकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES