रविवार, 6 अक्टूबर 2024

सीएम योगी ने महाकुंभ के लोगो का किया अनावरण, तैयारियों का लिया जायजा

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज पहुंचे। महाकुंभ-25 के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण, वेबसाइट और एप लांच किया। हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम वीआईपी घाट से स्पेशल बोट से संगम के लिए निकल गए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, राकेश सचान और नंद गोपाल गुप्ता नंदी रहे। संगम पर पहुंचकर उन्होंने विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना की। 

संगम से लौटने के बाद सीएम ने परेड ग्राउंड में बने पंडाल में अखाड़ा परिषद और अन्य साधु संतों के साथ बैठक की। सबसे पहले अफसरों ने सीएम का स्वागत किया। साथ ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों और प्रमुख साधु संतों का स्वागत अभिनंदन किया गया। अखाड़े ने कुंभ मेले की बसावट के साथ ही भूमि सुविधाएं बढ़ाने, संत भक्त निवास के लिए पिछले कुंभ की तुलना में दोगुना अधिक बजट प्रदान करने का प्रस्ताव रखा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...