शाहजहांपुर । दवा कारोबारी दंपती को दो बच्चों समेत आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी सूदखोर अविनाश को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने उसे अल्हागंज थाना क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहे से मंगलवार शाम चार बजे पकड़ा । सात जून की दोपहर चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा मोहल्ले में रहने वाले दवा कारोबारी अखिलेश गुप्ता ( 42 ) ने पत्नी रेशू ( 40 ) , बेटे शिवांग ( 12 ) और छह साल की बेटी अर्चिता के साथ नवनिर्मित मकान में फंदे से लटक कर जान दे दी थी । अखिलेश के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने परिवार की मौत का जिम्मेदार कांट थानाक्षेत्र के मोहल्ले मरहइया के रहने वाले अविनाश वाजपेयी को बताया था । सुसाइड नोट के मुताबिक अविनाश से उसने उधार 12 लाख रुपये लिए थे जिसके 37 लाख रुपये देने के बावजूद 70 लाख रुपये वह मांग रहा था ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें