नई दिल्ली। पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने बृहस्पतिवार रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने के आरोप में एक डॉक्टर और एक लैब असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रोहिणी निवासी डॉ. विष्णु अग्रवाल (32) और राजौरी गार्डन निवासी लैब असिस्टेंट निखिल गर्ग (22) के रूप में हुई है। आरोपी रेमडेसिविर इंजेक्शन 35 हज़ार में खरीदकर 45 हज़ार में बेच देते थे। आरोपियों के पास से 8 रेमडेशिविर बरामद हुए हैं। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि जिले को नारकोटिक्स सेल की सूचना मिली थी कि कुछ लोग कोरोना के इलाज में जुड़े रेमडेशिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में जुटे हैं। सूचना के आधार पर बारवाला चौक के पास पुलिस ने कार सवार डॉक्टर विष्णु अग्रवाल को रोका। उनकी कार से तीन रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें