गुरुवार, 25 मार्च 2021

कोतवाली प्रभारी किए गए सम्मानित

नोएडा। नोएडा सेक्टर-58 कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत को बुधवार दोपहर बुलंदशहर से आए समाजसेवियों ने सम्मानित किया। अनिल ने बुलंदशहर में तैनाती के दौरान किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया था। कोतवाली के गहन पैरवी में से अब कोर्ट ने आरोपित को फांसी की सजा सुनाई है। बुधवार को सुनाई गई सजा के बाद बुलंदशहर के लोग नोएडा पहुंचे व कोतवाल को सम्मानित किया। अनिल ने बताया कि 2 जनवरी 2018 में जब वह बुलंदशहर में कोतवाली प्रभारी थे। तो ट्यूशन से वापस लौटते वक्त किशोरी से आरोपितों ने दुष्कर्म किया था। और हत्या कर दी थी। किशोरी का शव 2 दिन बाद ग्रेटर नोएडा के दादरी में मिला था। अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज हुआ था। ब्लाइंड केस को सुलझाने में समय तो लगा पर किशोरी को अब न्याय मिला है। दादरी टोल से मिले सुराग से उन्होंने केस का वर्कआउट किया था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...