शुक्रवार, 12 मार्च 2021

कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाला पकड़ा

नोएडा। मदद के बहाने लोगों का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से पैसे निकालने वाले एक जालसाज़ को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी बरोला निवासी त्रिभुवन से 17 डेबिट कार्ड, 3 एचडी कैमरे, एक एलइडी टीवी, 15000 रुपए आदि। सामान बरामद हुआ है। आरोपित ने नोएडा व आसपास के शहरों में कई लोगों से ठगी की है। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार रात सेक्टर-2 स्थित एक एटीएम के पास से एक कैंडिडेट को पकड़ा था। बाद में पता चला कि आरोपी ड्यूटी में बूथ के पास खड़े होकर पैसे निकालने आए लोगों को झांसे में लेकर उनके डेबिट कार्ड बदल देता और मदद के बहाने उनका पिन भी पता कर लेता था। इसके बाद दूसरे एटीएम बूथ में जाकर पैसे निकाल लेता आरोपित खासतौर से उन एटीएम के पास खड़ा होता था जो पहले से खराब होते थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...