शनिवार, 28 नवंबर 2020

एमआरपी से ज्यादा कीमत पर शराब बेचना पड़ा महंगा

 एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग गंभीर हुआ है। बीते दो दिन में 37 दुकानों का रिकॉर्ड जांच में लेकर 13 शराब दुकानों के लाइसेंस एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं। अन्य शराब दुकानों पर भी जल्द कार्रवाई होनी है।

शहर और देहात में करीब 125 देशी और अंग्रेजी शराब दुकानें हैं। कोरोना महामारी की पाबंदी हटने के बाद जब दुकानें खुलीं, तो लगातार महंगी शराब बेचने की बात सामने आती रही। दुकानें खुलने के बाद कीमतों को लेकर शराब दुकानदारों और ग्राहकों के बीच विवाद की स्थिति भी बनती रही, पर आबकारी विभाग ने एक्शन नहीं लिया। कुछ समय पहले विभाग ने समस्या के समाधान के लिए सभी दुकानों पर रेट लिस्ट लगवाई थी। इसके बाद भी दुकानदार खुलेआम एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचते रहे। अगस्त से लेकर नवंबर माह तक कुल 37 शिकायतें विभाग के पास पहुंची थीं। इसी को संज्ञान में लेकर विभाग ने जांच के बाद 13 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनके लाइसेंस एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं। अन्य शिकायतों की भी जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...