शनिवार, 28 नवंबर 2020

लव जिहादियों को कानून बनाकर ठीक करेंगे: शिवराज

 यूपी की योगी सरकार की तर्ज पर लव जिहादियों के खिलाफ सख्त कानून बनाने के अपने बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को भी कायम रहे। वे गुरुवार को उज्जैन के औद्योगिक क्षेत्र नागदा में थे। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रेम के नाम पर धर्मान्तरण का पाप करते हैं, बहन-बेटियों को बहलाते-फुसलाते हैं। ऐसे बदमाशों को लव जिहाद कानून बनाकर ठीक कर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में वे बहन-बेटियों की अस्मत खिलवाड़ नहीं कर सकें। लव जिहादी सावधान हो जाएं। उन्होंने बताया कि लव जिहाद रोकने के लिए धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर सरकार काम कर रही है। मसौदा तैयार है। जल्द ही, विधानसभा सत्र में इसे पेश कर कानूनी रूप दे दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...