बुधवार, 25 नवंबर 2020

24 घंटे में 37 हजार 765 मरीज ठीक हुए

 देश में कोरोना के आंकड़ों ने मंगलवार को फिर चिंता बढ़ा दी। 44 हजार 245 नए मरीज मिले और सिर्फ 37 हजार 765 ठीक हुए। ठीक होने वाले मरीजों का यह आंकड़ा 31 जुलाई के बाद सबसे कम है। तब 36 हजार 554 मरीज ठीक हुए थे। तब से एक बार भी 40 हजार से कम मरीज ठीक नहीं हुए थे।

मंगलवार को देश में महामारी से 489 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 24 घंटे में 5 हजार 983 बढ़ी। यह 27 सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है। तब 7 हजार 29 एक्टिव केस बढ़े थे। देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 92.21 लाख केस आ चुके हैं। 86.41 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.34 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 4.43 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये सभी आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...