रविवार, 5 जुलाई 2020

कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल नहीं होंगी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं

जयपुर. राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर इस वर्ष प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं नहीं कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अशाक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को सीएम आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।


इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के परिदृश्य को देखते हुए इस वर्ष उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी तथा सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES