सोमवार, 13 जुलाई 2020

दुनिया में 1.30 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 30 लाख 35 हजार 942 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 75 लाख 82 हजार 35 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 71 हजार 571 की मौत हो चुकी है।अमेरिका के न्यूयॉर्क में ‘कोविड पार्टी’ में शामिल होने वाले 30 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। यह पार्टी एक संक्रमित व्यक्ति की ओर से दी गई थी। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक, इस व्यक्ति ने कोरोना को अफवाह समझ लिया। उन्होंने कहा कि यह गलत है कि कोई संक्रमित पाया जाए और उसके बाद वह पार्टी करे और उसमें दोस्तों को बुलाए।


मैडागास्कर में संक्रमण की वजह से दो सांसदों की मौत हो गई है और 14 सांसद संक्रमित मिले हैं। राष्ट्रपति एंड्री रैजोइलिना ने बताया कि इसके अलावा 25 दूसरे सांसदों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यहां की राजधानी एंटानानारिवो में दो महीने लॉकडाउन हटाया गया था। हालांकि, मामले बढ़ने के बाद 5 जुलाई को इसे दोबारा लॉकडाउन कर दिया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...