सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 75 में रहने वाले एक इंजीनियर ने शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस को सूचना मिली थी कि मुकेश झा (35) नामक एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। एसीपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी के अनुसार वह कर्ज में डूबे हुए थे और मकान के लिए उन्होंने लाखों रुपये का कर्जा लिया था, जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से तनाव में थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें