सोमवार, 25 मई 2020

कोरोना: दुनिया में अब तक 55.12 लाख संक्रमित

दुनिया में अब तक 55 लाख 12 हजार 764 लोग संक्रमित हैं। 23 लाख 2 हजार 447 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 46 हजार 761 हो गया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजा आबे ने देश से इमरजेंसी हटा दी है। संक्रामक रोग विशेषज्ञों से सलाह के बाद सरकार ने होक्काइदो, टोक्यो, साइतामा, छिबा और कनागावा प्रांतों से इमरजेंसी हटा दी है। पिछले गुरुवार को ओसाका, क्योटो और ह्योगो से इमरजेंसी हटाई गई थी। वहीं, 14 मई को 39 प्रांतों से इमरजेंसी हटा ली गई थी। देश में अब तक 16 हजार 550 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 820 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...