मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

रायबरेली: एक दिन में 33 लोग कोरोना पॉज़िटिव

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गाँधी का चुनावी जिला 


उत्तर प्रदेश के रायबरेली ज़िले में एक ही दिन 33 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पाज़िटिव आने से हड़कंप मच गया है. रायबरेली में अब तक सिर्फ़ दो पॉज़िटिव मामले थे लेकिन मंगलवार को यह संख्या बढ़कर 35 हो गई. जिन 33 लोगों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है, दो दिन पहले उनके सैंपल लिए गए थे और ये सभी लोग रायबरेली के कृपालु इंस्टीट्यूट में क्वारंटीन किए गए थे.


रायबरेली के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने बीबीसी को बताया कि पॉज़िटिव पाए गए सभी लोगों को रायबरेली के ही लेवल-1 कोविड हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ़्ट किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पॉज़िटिव पाए गए ज़्यादातर लोग तब्लीगी जमात से संबद्ध हैं, हालांकि सीडीओ का कहना था कि इस बारे में अभी तहक़ीक़ात की जा रही है. बताया जा रहा है कि पॉज़िटिव पाए गए 17 लोगों को पिछले दिनों हिरासत में लेकर क्वारंटीन किया गया था. ये सभी लोग सहारनपुर से आए थे और कुछ स्थानीय लोगों के भी संपर्क में थे. कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश के 52 ज़िलों में फैल चुका है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1192 तक पहुंच चुकी है. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 18 लोगों की मौत भी हो चुकी है.


कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...