मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

कोरोना वायरस से मौत पर श्रीलंका में शव जलाना अनिवार्य

श्रीलंका में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की अंत्येष्टि जलाकर की जाएगी चाहे वो व्यक्ति जिस भी धर्म का हो. श्रीलंका की सरकार ने अल्पसंख्यक मुसलमानों के विरोध की उपेक्षा करते हुए ये फ़ैसला किया है.


समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार श्रीलंका में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक सात लोगों की मौत हुई है और इनमें से तीन मुसलमान थे. इन मुसलमानों के शवों को भी जलाया गया जबकि इनके सगे-संबंधी इसके लिए तैयार नहीं थे.


रविवार को श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री पवित्रा वाणिअराचछी ने कहा, ''कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई मौत या इसकी संदिग्ध मौत के बाद शवों को जलाया जाएगा.'' हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत के बाद शव जलाया या दफनाया दोनों जा सकता है.


कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...