शनिवार, 25 अप्रैल 2020

कोरोना देश में अब तक 24 हजार 541 केस

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हजार 541 हो गई है। आज पश्चिम बंगाल में 57, राजस्थान में 34 और बिहार में 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इससे पहले शुक्रवार को 1408 संक्रमित बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 24 हजार 506 है। इनमें से 18 हजार 668 का इलाज चल रहा है, 5062 ठीक हुए हैं और 775 की मौत हुई है। सरकार का कहना है कि संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़कर 20.57% हो गया, जो सबसे ज्यादा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES