शनिवार, 25 अप्रैल 2020

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील; बिना पास वालों को वापस भेजा जा रहा है

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा होने के बाद नोएडा-यूपी बॉर्डर पूरी तरह सील कर दिया गया है। सिर्फ उन्हीं वाहन चालकों को आवागमन की इजाजत है, जिन्हें पास जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह से दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भारी चेंकिग की जा रही है। इस दौरान बुखार-खासी वालों को एंट्री नहीं दी जा रही है, तो बिना पास वालों को वापस दिल्ली भेज दिया जा रहा है। 


यूपी गेट, भोपुरा, महाराजपुर, सूर्य नगर, शालीमार गार्डन, खोड़ा व लोनी स्थित दिल्ली की सभी सीमाएं सील हैं। बैरियर लगाकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। जांच-पड़ताल बाद आवश्यक वस्तुओं, अपरिहार्य कारणों व वैध पास वालों को ही आवागमन करने दिया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...