बुधवार, 22 अप्रैल 2020

देश में अब तक 20,333 केस

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20,333 हो गई है। अब भारत अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन समेत उन 17 देशों में शामिल हो गया, जहां संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा केस हैं। बुधवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास पर तैनात एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। राजस्थान में 64, गुजरात में 94, आंध्रप्रदेश में 56, पश्चिम बंगाल में 31 और ओडिशा में 3 नए मरीज मिले हैं। देश में मंगलवार रात तक 1537 नए मरीज सामने आए। यह संख्या लगातार चौथे दिन 1 हजार से अधिक है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES