गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

अर्णब गोस्वामी पर दो लोगों ने हमला करने की कोशिश की

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ और एंकर अर्णब गोस्वामी पर मुंबई में बुधवार देर रात दो लोगों ने हमला करने की कोशिश की। जब वे इसमें नाकाम रहे तो कार पर स्याही फेंक दी। घटना के वक्त उनकी पत्नी समिया गोस्वामी भी साथ थीं। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमला गणपतराव कदम मार्ग पर उनके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर किया गया। अर्णब कार ड्राइव कर रहे थे। शिकायत के मुताबिक, हमलावर अर्णब की गाड़ी के आगे आए। कार के शीशे को तोड़ने की कोशिश की। जब वे कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने कार पर स्याही फेंक दी। उधर, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम अर्णब गोस्वामी पर हमले की कोशिश की निंदा करते हैं। अगर इस मामले में शिकायत हुई है तो पुलिस को मौजूदा कानून के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए।



कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...