सोमवार, 27 अप्रैल 2020

अमेरिका: कई राज्यों से पाबंदियां खत्म होंगी

अमेरिका में 24 घंटे में 1331 लोगों ने दम तोड़ा है। पिछले दिन के मुकाबले रविवार को कम मौतें हुईं। एक दिन पहले यहां 2494 जान गई थी। यहां अब तक 55 हजार 413 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 87 हजार 160 संक्रमित हैं। अमेरिका में कई राज्यों जैसे मिनिसोटा, कोलोराडो, मिसिसिपी, मोंटाना और टेनेसी से पाबंदियां खत्म होंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को न्यूयॉर्क पुलिस के दो अफसरों की मौत हो गई। अब तक न्यूयॉर्क के कुल 37 पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं। न्यूयॉर्क में रविवार को अप्रैल में पहली बार 400 से कम मौतें हुईं।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES