रविवार, 2 फ़रवरी 2025

Jobs


 

DRK Consulting


 

Tarun Bhardwaj


 

जज के घर चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

 ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवरात, पासपोर्ट, विदेशी मुद्रा समेत चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने ही सेक्टर गामा दो स्थित एक जज के घर को भी निशाना बनाया था। आरोपियों की पहचान विंशु निवासी जमिया फतेहपुर, राशिद निवासी सैमरी संभल, सचिन व अशोक कुमार निवासी ग्राम बैर हमीरपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना विंशु है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया हैं।


एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि गामा-2 स्थित एक बंद मकान से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी किया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन कोई सबूत नहीं मिले। उसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। जिसमें गिरफ्तार आरोपी दिखे। संदिग्ध होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया। आरोपी राज मिस्त्री या मजदूर बनकर सोसाइटियों और सेक्टरों में रेकी करते है। उसके बाद बंद घरों को अपना निशाना बनाते थे। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अब तक 6 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके है। गामा-2 में एक जज के घर पर चोरी की थी।

सूरज बन जुबैर ने छात्रा से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

 

धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव

कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद गाली गलौज कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। मामले की शिकायत लेकर युवक के घर पहुंची, तो उसे बड़े भाई ने भी छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मूलरूप से छत्तीसगढ़ के सरगुजा निवासी युवती काकादेव में रहकर पढ़ाई करती है। युवती ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी पहचान बजरिया के कंघीमोहाल निवासी सूरज से हुई थी। युवक ने उसे प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा।
सूरज का असल नाम जुबैर अहमद है
कुछ समय बाद जब युवती ने शादी के लिए कहा, तो सूरज ने गाली गलौज कर मारपीट की। युवती एक दिन उसके घर पहुंची, तो पता चला कि सूरज का असल नाम जुबैर अहमद है। गैर समुदाय होने के बाद भी जब उसने शादी की बात कही तो जुबैर ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

बुरी नीयत से हाथ पकड़कर कमरे में खींचा
मना पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जुबैर की शिकायत लेकर जब वह उसके बड़े भाई फुजेल अहमद के पास पहुंची, तो उसे बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर अपने कमरे में खींच लिया। कमरे में बदसलूकी की। विरोध पर धक्के मारकर घर से निकाल दिया।

पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद छात्रा ने बजरिया थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की तहरीर पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न, धर्मपरिवर्तन समेत अन्य गंभीर धारओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

मेरठ में कक्षा 5 की छात्रा से दुष्कर्म

 टीपीनगर में कक्षा पांच की छात्रा से घर के पास दूसरे मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिजन और मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग के लिए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित एक कालोनी में 12 वर्षीय छात्रा रहती है। वह कक्षा पांच में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को घर से स्कूल के लिए निकली लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। दोपहर में वह वापस घर पहुंची। शनिवार को परिजनों को कुछ शक हुआ तो मां ने पूछताछ की। मां को बताया कि घर के पास दूसरे मोहल्ले में रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।

Good Morning


 

गोरखपुर: अवैध निर्माण कर चल रहा था होटल व हुक्का बार, बिल्डिंग सीज

 शाहपुर क्षेत्र में एक बिल्डिंग में अवैध निर्माण कर फ्लाई इन होटल व रेस्टोरेंट/हुक्का बार जीनस बॉटल चल रहा था, जिसे शनिवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने सील कर दिया। शाहपुर में गीता वाटिका के पास अनुराग सिंह के फ्लाई इन होटल के ऊपरी तल पर हुक्का बार का संचालन हो रहा था। अनिरुद्ध ओझा की ओर से इसका संचालन किया जा रहा था। 10 जनवरी को छापा मारकर पुलिस ने इसे पकड़ा था।

भदोही मुठभेड़: 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

 देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में भदोही पुलिस को सफलता मिली है जिसमें 25 हजार का इनामियां हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस अब इस अपराधी से इसके पूरे नेटवर्क का राजफाश करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात शाम पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बसही नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे और फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें जिबराईल के बाएं पैर में गोली लगी।

उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे (315 बोर) और चार कारतूस (दो जिंदा, दो खोखा) बरामद किए। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। अभियुक्त जिबराईल थाना गोपीगंज का हिस्ट्रीशीटर है और कई मामलों में वांछित था। वह वाहन चोरी के बाद चोरी के वाहनों से पशु तस्करी करता था। पुलिस दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

यूपी के एमएसएमई सेक्टर को मिली तवज्जो, खुलेंगी 2100 नई इकाइयां

 अर्थव्यवस्था विकास के दूसरे इंजन के रूप में 5.7 करोड़ एमएसएमई पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इनमें एक करोड़ से अधिक पंजीकृत एमएसएमई यूपी में हैं, जो 7.5 करोड़ लोगों को रोजगार दे रही हैं। ये उद्यमी हमारी जीडीपी में 36% योगदान दे रहे हैं। आम बजट में एमएसएमई सेक्टर पर की गई घोषणाओं से यूपी में 2000 से ज्यादा बड़ी इकाइयों का जन्म होगा। वहीं, सुरक्षा दायरा बढ़ने से 40 लाख इकाइयों की राह आसान होगा। 10 लाख युवाओं के लिए रोजगार पैदा होंगे और 50 हजार महिलाओं को उद्यमी बनने का मौका मिलेगा।

निवेश सीमा में 2.5 गुना वृद्धि और टर्नओवर सीमा में दो गुना वृद्धि से एमएसएमई क्षेत्र में निवेश और रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही तकनीक व नवाचार को अपनाने को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे यूपी में छोटी इकाइयों का आकार बढ़ेगा। मध्यम उद्यम की टर्नओवर सीमा 250 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये होने से यूपी में ही इस साइज की 2,100 से ज्यादा इकाइयां बढ़ने का अनुमान है।

उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (यूआरसी) पोर्टल पर पंजीकृत सूक्ष्म उद्यमों को 5 लाख रुपये की सीमा के साथ कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। पिरामिड के निचले स्तर के उद्यमों को परेशानी मुक्त ऋण का प्रावधान यूपी में 10 लाख युवाओं के लिए रोजगार की नई राह खोलेगा। वहीं, पहली बार उद्यम करने वाली पांच लाख महिलाओं और एससी/एसटी उद्यमियों के लिए दो करोड़ रुपये के टर्म लोन के प्रावधान से प्रदेश की 50 हजार ऐसी महिलाएं उद्यमी के रूप में सामने आएंगी, जिन्हें कदम-कदम पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

महाकुंभ: भगदड़ के दर्द से कराहते लोग, इलाहाबादियों को शर्म न आई; यूं ठगते रहे, "आपदा में अवसर ": मोदी के मन्त्र को सार्थक कर दिया सनातनियो ने

 जिनकी लोग सराहना कर रहे थे, उन्हें आशीष दे रहे थे। मन से दुआ दे रहे थे। इसी बीच 29 जनवरी को शाम से कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हुए, जो आपदा में अवसर ढूंढ रहे थे। वह परेशान, हतप्रभ श्रद्धालुओं पर गिद्ध नजरें गड़ाए बैठे थे, कि कैसे उनकी मजबूरी का फायदा उठाया जाए और कैसे उन्हें लूटा जाए। वह भारत की आत्मा 'अतिथि देवो भव:' के संकल्प को भूल चुके थे। ठीक उसी प्रकार जैसे जब कोरोना महामारी आई तो कुछ पैसों के भेड़िए रेमिडीसिवर और अन्य जरूरी दवाइयों की कालाबाजारी करने में जुट गए थे। उसी प्रकार जब तीर्थराज कहे जाने वाले प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लोग परेशान हुए, हतप्रभ हुए, अपनों से बिछड़ गए, बेहाल थे, तो कुछ तत्व इन्हें लूटने के लिए सड़कों पर उतरे। इन दृश्यों को देखकर एक बार फिर कोरोना के दौरान के लोगों को लूटे जा रहे दृश्य ताजा हो गए। 

कैमरे में कुछ ऐसे दृश्य कैद हुए, जिन्हें देखकर मानवता शर्मसार हो गई। ऐसा महसूस हुआ कि इन पैसों के भूखे भेड़ियों को वाकई संवेदनाएं मर चुकी हैं। यह सच्चाई हैरान करने वाली थी, लेकिन थी तो सच्चाई ही। भगदड़ के बाद परेशान लोग अपनों को ढूंढ रहे थे। पैदल चलकर थक चुके थे। थकावट की वजह से कई यात्री इस हाल में थे कि एक कदम भी चलना दूभर था। ऐसे में कुछ तत्व उन यात्रियों को बाइक पर उनके गंतव्य स्थान तक छोड़ने की बात कहते। फिर इनसे सौदा तय करते। एक हजार से लेकर दो हजार तक प्रति व्यक्ति उनसे वसूल कर रहे थे। 

चूंकि अधिकतर जगहों पर बाइक जाने की अनुमति नहीं थी, इसके बाद भी यह असामाजिक तत्व लोगों को मौके तक पहुंचाने की बात कहकर पैसे की उगाही कर रहे थे। सौदा तय करने के बाद उन्हें 1-2 किमी तक ले जाकर छोड़ देते और कहते बस आगे ही संगम है, या आगे ही स्टेशन है, या अस्पताल है। यानी जिसको जहां जाना होता था, उनकी मंजिल बताकर रफू चक्कर हो जाते। जब वह परेशान लोग वहां मौजूद लोगों से बात करके अपना पता पूछते, तब उन्हें पता चलता कि वह तो अपनी मंजिल से काफी दूर हैं। वास्तव में इनके साथ ठगी की गई है। 

इस तरह की लूट की घटनाएं जब बढ़ीं तो इसकी शिकायत अधिकारियों से हुई। इसके बाद चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों तक यह संदेश आया कि ऐसे लोगों की पहचान करें और कार्रवाई करें। बालशन चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ऐसे कई बाइक सवारों को पकड़ा जो बाइक पर 2-2, 3-3 सवारियां ढो रहे थे। यहां अचंभित करने वाली बात यह रही कि उन्होंने श्रद्धालुओं से पैसे के साथ एक बात यह भी तय कर ली थी कि कोई पुलिसकर्मी पकड़े और पूछे तो यह बताना कि यह हमें फ्री में छोड़ने जा रहे हैं। यह सेवा कर रहे हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई तो लोग इन शातिरों के दिभागी चाल को सोचकर अचंभित रह गए। यानी यह श्रद्धालुओं को ठग भी रहे थे और समाजसेवी भी कहलाना चाहते थे। 


रामनगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, चार पहिया वाहनों को किया गया प्रतिबंधित

 वसंत पंचमी के अवसर पर रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं और सरयू में डुबकी लगाकर मठ मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के जय घोष से रामनगरी गूंजने लगी थी।

हनुमानगढ़ी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। करीब डेढ़ किलोमीटर तक कतार लगी हुई है। वहीं रामलला के दरबार में भी जयकारे गूंज रहे हैं। राम मंदिर सुबह 5:00 बजे से ही खोल दिया गया था ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या धाम में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।


प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह रामनगरी में निरंतर जारी है। शुक्रवार को भी आठ लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और सरयू स्नान कर मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। वसंत पंचमी के दिन अयोध्या में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। सुरक्षा कड़ी करते हुए अयोध्याधाम में यातायात डायवर्जन लागू है।


देश के हर राज्य से आ रहे हैं श्रद्धालु
अयोध्या में पूरा देश उमड़ रहा है। प्रयागराज से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं में तकरीबन देश के हर राज्य के श्रद्धालु शामिल होते हैं। कुछ विदेशी व एनआरआई श्रद्धालु भी आ रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था के चलते सरयू घाट, राम मंदिर व हनुमानगढ़ी में स्नान, दर्शन-पूजन करने के लिए पांच से आठ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोग प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। प्रसाद पाकर भक्त तृप्त नजर आते हैं।

भगदड़: सीएम योगी ने कहा हादसे के जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

 मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हादसे के जिम्मेदार और शिथिलता बरतने वाले अफसरों व कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय है। इसमें ज्यादातर पुलिसकर्मियों के होने की बात कही जा रही है। सीएम योगी ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन सेक्टरों से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं, वहां वरिष्ठ अधिकारी खुद जाएं। वरिष्ठ अधिकारियों को टीम के साथ ड्यूटी पर लगाएं। उनके लिए वहीं टेंट और खाने-पीने की व्यवस्था करें। कहीं भी भीड़ एक-दूसरे को क्रॉस करती नजर न आए। दो अधिकारी कंट्रोल रूम से निगरानी करें। बाकी सीमा, शहर और मेला क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त करें। दो और तीन फरवरी हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगी। प्रमुख स्नान पर्वों और उसके पहले व बाद में कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं लागू होगा।

सीएम ने कहा, वसंत पंचमी पर पूर्वी यूपी, बिहार और नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसे देखते हुए व्यवस्थाएं की जाएं। वहीं, उन्होंने झूंसी क्षेत्र के आसपास रहने वाले संदिग्ध लोगों के पुलिस सत्यापन पर भी जोर दिया। कहा कि अतिक्रमण भी दुर्घटना का कारण बनता है। ऐसे में स्ट्रीट वेंडर्स सड़क पर न दिखाई दें।

रविवार, 19 जनवरी 2025

Heading...Hindenburg Crashes without any cogent reason

Noida Darpan once again proved correct 

Esteemed readers will recollect that earlier Noida Darpan had in its editorial (Dated 9th Feb-2023) flagged the rather suspicious role of the short seller, Hindenburg, when it had attacked Adanis, with considerable malevolence. Today's Economics had pointed out how some motivated western forces were gunning after Indian Business Houses.  Hindenburg expectedly did what most short sellers do, attack successful businesses; adversely impacting the market and make a killing out of buying shares at lowered costs and selling when the rates go up. 

What was most surprising was that many well known economists in India & Abroad even market operators believed in Hindenburg and chose to side against an Indian Business House. 

Well, one needs to appreciate that the economy of a nation is also linked to a nation's patriotism and spirit. Hats off to Adanis for meeting the challenge head on and making a comeback in the market. The Hindenburg saga is an eye opener for Indians and some of its short sighted economists. The US Government while allowing Hindenburg to reside in US reportedly never allowed it to operate there and now is threatening to investigate it's closure.

Noida Darpan once again stayed close to the truth  as against many big media houses who got it wrong. Well,  one will always get an evil smell if one is  bent on chasing stinks.

    By Sidhartha Mukherjee, Opinion expressed are personal.

Did humpty dumpty really have a great fall ?



https://www.noidadarpan.page/2023/02/did-humpty-dumpty-really-have-great-fall.htmlArticle dated 9th Feb-2023 of Noida Darpan on Hindenburg

शनिवार, 28 दिसंबर 2024

सोसाइटी रजिस्ट्रार कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार: राज्य में समिति का पंजीकरण एक ही बार किया जाए: तरुण भारद्वाज

नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी को पत्र लिखकर पूरे प्रदेश पर में सोसाइटी ऑफ रजिस्ट्रार विभाग में व्यक्त भ्रष्टाचार के बारे में अवगत कराते हुए लिखा कि इस विभाग में न केवल पंजीकरण कराते वक्त मोटा सुविधा शुल्क वसूला जाता है बलिक नवीनीकरण के वक्त भी समितियो की बैलेंस शीट देखकर सुविधा शुल्क तय किया जाता है व् मांग न पूरी होने पर पंजीकरण रद्द करने के लिए भी धमकाया जाता है। 

इसके अलावा फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि तमाम क्षेत्रों में सभी पत्राचार रजिस्टर्ड डाक से होने के वाबजूद रजिस्टर आफ सोसाइटीज फाइलों में कभी भी कोई पत्राचार जमा नहीं होता है, परिणाम स्वरुप पंजीकृत सोसाइटियों की फाइलों में कागजों की कमी रहती है और उनकी उगाई की दर बढ़ जाती है। 

ऐसा खास तौर पर प्रदेश में नोएडा ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद बुलंदशहर मेरठ आदि क्षेत्रों में होता है।  फेडरेशन के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने इसके सरलीकरण और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व वार्षिक विवरणों को ऑनलाइन दाखिल करने का तथा फीस जमा करने का सुझाव दिया है ताकि इस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर योगी सरकार लगाम लगा सके और कर्मचारियों अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके। 

Whatsapp Gyan!!


 

Whatsapp Gyan!!


 

Whatsapp Memes!!


 

शनिवार, 7 दिसंबर 2024

परी चौक पर दिल्ली कूच के लिए पहुंचे 60 से अधिक किसान गिरफ्तार

 10 फीसदी भूखंड समेत मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत शनिवार को दिल्ली कूच करने पहुंचे 60 से अधिक किसान और महिलाओं को परी चौक से गिरफ्तार कर लिया। सभी को लुकसर जेल भेज दिया है। किसान जत्थों के रूप में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। 

10 फीसदी भूखंड देने समेत मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन में गिरफ्तार किसानों को रिहा करने समेत मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन चल रहा है। शनिवार को किसानों के दिल्ली कूच करने की सूचना पर परी चौक पर सवेरे से ही भारी संख्या में पुलिस, पीएसी समेत आरपीएफ के महिला जवान तैनात किए थे। करीब 12 बजे तुगलपुर गांव की और से नारेबाजी करते हुए 30 से अधिक किसान, महिलाएं परी चौक पर पहुंचे। किसानों के परी चौक पर पहुंचते ही पुलिस ने उनको चारों ओर से घेर लिया। किसानों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। 

उसके आधा घंटे के बाद दादरी के एनटीपीसी के नजदीक के गांवों के किसान और महिलाएं नारेबाजी करते हुए परी चौक पर पहुंचे। इनमें 40 से अधिक महिलाएं भी शामिल थी। महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार करने के दौरान काफी देर तक धक्का-मुक्की भी हुई। महिलाएं जमीन पर बैठकर नारेबाजी करती रही। पुलिस ने उनको उठाकर बस से जेल भेज दिया गया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की तानाशाही चल रही है। आंदोलन को दबाने के लिए उनके नेताओं को जेल भेज दिया है। लेकिन किसान अपना हक लेकर रहेंगे। किसानों का जेल भरो आंदोलन जारी रहेगा। 

Whatsapp Gyan!!


 

झोलाछाप के इलाज से बच्ची की मौत

 गाजियाबाद। झोलाछाप के इलाज से हालत बिगड़ने के बाद छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। 29 नवंबर को भी झोलाछाप के इलाज से ठेकेदार की मौत हो गई थी। ठेकेदार के परिजनों ने खोड़ा थाने में झोलाछाप के खिलाफ शिकायत की है, उसके बाद से वह दुकान बंद कर फरार है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं बता रही है।

कमाई का झांसा देकर महिला से 1.30 लाख ठगे

 साहिबाबाद। टेलीग्राम के जरिए कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला को शिकार बनाया और उससे दो दिन में एक लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने इसकी शिकायत ऑनलाइन की। इसके बाद साहिबाबाद थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहननगर स्थित अर्थला निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करने पर उसे कमाई होने की बात कही गई। झांसे में आकर पीड़िता ने छह और सात अक्तूबर को चार-पांच बार में ठगों के खाते में 1.30 लाख की रकम ट्रांसफर कर दी। पीड़िता को बाद में ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद महिला ने ठगों के खिलाफ ऑनलाइन साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट टीम को मामले में लगाया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।

गला घोंटकर मां को उतारा मौत के घाट

ख्याला के रघुवीर नगर इलाके में मनपसंद लड़की से शादी करवाने से इंकार करने पर एक बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृत महिला की पहचान सुलोचना (45) के रूप में हुई है। आरोपी बेटे सावन ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में लूटपाट की सूचना दी थी।

मौके पर छानबीन के दौरान लूटपाट के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पड़ोसियों से पूछताछ में सावन का आचरण संदिग्ध पाया गया। उसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

दिल्ली: बदमाशों ने कारोबारी की हत्या की

 बदमाशों ने कारोबारी पर उस वक्त हमला किया जब वह सुबह की सैर करके वापस स्कूटी से घर लौट रहे थे। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं वारदात के दिल्ली की सियासत गरमा गई है। दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

दिल्ली के थाना फर्श बाजार इलाके में शनिवार सुबह बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुनील जैन (52) के रूप में हुई है। बताया गया है कि मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है। डीसीपी शाहदरा, प्रशांत गौतम के मुताबिक, क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है। वारदात के बाद दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Whatsapp Memes!!


 

खाई में पलट गई गन्ने से लदी ट्रॉली; दबने से किसान की मौत

 जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बहिखेड़ा निवासी ललित शर्मा (45) शुक्रवार रात करीब दस बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर अनामिका शुगर मिल जा रहे थे। रास्ते में औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित लोक किसान इंटर कॉलेज ईलना के पास ऑल्टो कार को बचाने के प्रयास में दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत हो गई। गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। इस दौरान ललित शर्मा की नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं, कार सवार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूठरी कलां निवासी पंकज कुमार और धर्मपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी नीतीश भारद्वाज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ऑल्टो सवार घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे होने की सूचना पर पुलिस ने जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाकर राहत कार्य शुरू कराया। जेसीबी की मदद से ललित शर्मा के शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

Delhi: राजधानी में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हो कार्रवाई, प्रमुख उलेमाओं -उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को किराए पर मकान नहीं दिए जाने चाहिए। 

दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इस मुद्दे को लेकर दरगाह हजरत निजामुद्दीन, बस्ती हजरत निजामुद्दीन के प्रमुख उलेमाओं सहित शहर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की। साथ ही एलजी से मांग रखी कि दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को किराए पर मकान नहीं दिए जाने चाहिए। जिन लोगों ने पहले से ही अपने परिसर किराए पर दे रखे हैं, उन्हें खाली कर देना चाहिए। उन्हें किसी भी प्रतिष्ठान में रोजगार नहीं दिया जाना चाहिए। जिन लोगों ने उन्हें रोजगार दिया है, उन्हें हटा देना चाहिए। दिल्ली के निवासियों को निर्देश दिया जाना चाहिए कि यदि उन्हें पता चले कि उनके पड़ोस में कोई अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिया रह रहा है, तो वे इस संबंध में पुलिस को जानकारी दें। 

Whatsapp Gyan!!


 

महा विकास अघाड़ी को झटका, UBT के रुख से सपा नाराज, गठबंधन छोड़ा

 शिवसेना-यूबीटी के नेता मिलिंद नार्वेकर ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें बाल ठाकरे का वक्तव्य- 'जिन्होंने ये किया मुझे उन पर गर्व है' भी शामिल था। शिवसेना सचिव ने इस पोस्ट में अपने साथ उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की तस्वीर भी इस्तेमाल की थी। इस पर अबु आजमी ने आपत्ति जताई।  

महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों में महायुति को जबरदस्त जीत मिलने के बाद विपक्षी गठबंधन में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। महा विकास अघाड़ी में शामिल समाजवादी पार्टी ने अब गठबंधन छोड़ने का फैसला कर लिया है। महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबु आजमी ने शनिवार को कहा कि शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे के बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर रुख के चलते उनकी पार्टी ने एमवीए को छोड़ने का निर्णय किया है। सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबु आजमी ने एमवीए छोड़ने के फैसले पर कहा, "शिवसेना-यूबीटी की तरफ से अखबार में एक विज्ञापन दिया गया था जिसमें बाबरी मस्जिद के विध्वंस में शामिल लोगों को बधाई दी गई थी। उनके (उद्धव ठाकरे के) करीबियों ने इसे एक्स पर भी पोस्ट किया और मस्जिद के गिराए जाने का स्वागत किया।" उन्होंने कहा, "इसलिए हम महा विकास अघाड़ी छोड़ रहे हैं। मैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात कर रहा हूं।"

शिवसेना-यूबीटी के नेता मिलिंद नार्वेकर ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें बाल ठाकरे का वक्तव्य- 'जिन्होंने ये किया मुझे उन पर गर्व है' भी शामिल था। शिवसेना सचिव ने इसके साथ ही उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और अपनी तस्वीर भी इस पोस्ट में इस्तेमाल की थी। इस पर अबु आजमी ने कहा कि अगर महा विकास अघाड़ी में कोई इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता है तो उनमें और भाजपा में क्या फर्क रह जाता है? आखिर हम उनके साथ क्यों रहें?

Whatsapp Memes


 

गरीब और मध्यम वर्ग की मेहनत की कमाई को लूटा जा रहा: राहुल

 जीएसटी से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है। इसके जरिये आपकी ज़रूरत की चीजों पर जीएसटी बढ़ाने की योजना है। सरकार 1500 रुपये से ऊपर के कपड़ों पर जीएसटी 12% से बढ़ाकर 18% करने जा रही है।

केंद्र सरकार जीएसटी स्लैब बढ़ाने की तैयारी कर रही है? कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ ऐसे ही संकेत देकर सरकार पर हमला बोला। एक्स पर पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि पूंजीपतियों को छूट और आम लोगों से लूट का एक और उदाहरण देखिए। एक तरफ कॉरपोरेट टैक्स के मुकाबले इनकम टैक्स लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ़ मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स से और ज्यादा वसूली की तैयारी कर रही है। एक तरफ़ कॉरपोरेट टैक्स के मुक़ाबले इनकम टैक्स लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ़ मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स से और ज़्यादा वसूली की तैयारी कर रही है।

इंडिया गठबंधन को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर भड़की कांग्रेस

 ममता बनर्जी के एक बयान से विपक्ष के इंडी गठबंधन में घमासान और बढ़ गया है। बनर्जी ने शुक्रवार को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया और मौका मिलने पर इसकी कमान संभालने के अपने इरादे का संकेत दिया। ममता बनर्जी के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जहां उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना बात करने की बात कह रही है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि, सभी दल आपस में फैसला करके वही फैसला करेंगे।" वहीं, दूसरी तरफ भाजपा जमकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है।

हिंदुओं के हक और सुरक्षा के लिए आवाज उठाएंगे संगठन

 हाल ही में हिंदुओं पर हुए अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ के बढ़ते मामलों ने हिंदू संगठनों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। इन घटनाओं के विरोध में नोएडा में विभिन्न हिंदू संगठन एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे। रविवार को श्री सनातन धर्म रक्षा समिति की अगुवाई में नोएडा हाट में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस सभा में पूरे नोएडा क्षेत्र के हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बांग्लादेश और कनाडा में हो रही घटनाओं के खिलाफ विरोध दर्ज कराना और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाना है। महंत आदित्यकृष्ण गिरी ने इस मुद्दे पर कहा कि यह विरोध केवल एक विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा। हिंदू संगठन मिलकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इन अत्याचारों को उजागर करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा सनातन धर्म पर हो रहे हमलों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे।

General Vipin Rawat


 

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES