गुरुवार, 25 जुलाई 2024
माइक्रोसॉफ़्ट के कंप्यूटरों में गड़बड़ी से बच गया चीन?
शुक्रवार को साइबर सिक्योरिटी फ़र्म क्राउडस्ट्राइक के एक अपडेट की वजह से माइक्रोसॉफ़्ट सिस्टम से चलने वाले कंप्यूटरों पर ब्लू स्क्रीन दिखाई देने लगे और दुनिया के कई हिस्सों में विमान सेवाएं और दूसरी बिज़नेस सर्विस बाधित होने लगीं तो चीन इससे बचा हुआ था.
आख़िर इसकी वजह क्या थी? चीन ने ऐसा क्या किया कि उस पर दुनिया भर में फैली इस अफ़रा-तफ़री का असर ना के बराबर हुआ. इसका जवाब बड़ा आसान है. दरअसल चीन में क्राउडस्ट्राइक का शायद ही इस्तेमाल होता है.
दंगों में पुलिस दोषियों को बचाने की कर रही है कोशिश: हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को 2020 दिल्ली दंगों में मारे गए 23 साल के फ़ैज़ान की हत्या का केस केंद्रीय जाँच ब्यूरो यानी सीबीआई को सौंप दिया.
इन दंगों में 53 लोगों की जान गई थी. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक़, मरने वालों में 40 मुसलमान और 13 हिंदू थे. फ़ैज़ान इन 53 लोगों में से एक थे.
दंगों के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे कुछ पुलिसवाले पाँच लड़कों को पीटते नज़र आ रहे थे और उन्हें राष्ट्रगान गाने को कह रहे थे. फैज़ान उन पाँच लोगों में से एक थे.
बीजेपी में समीक्षा और चिंतन का दौर शुरू हुआ
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गहमागहमी लगातार बढ़ रही है. बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल करने में नाकाम रही और इसमें सबसे बड़ी भूमिका रही उत्तर प्रदेश की.
एक समय उत्तर प्रदेश में अपना वर्चस्व स्थापित करने वाली पार्टी बीजेपी इस लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर खिसक गई. समाजवादी पार्टी ने बीजेपी से ज़्यादा सीटें हासिल की. इसी के साथ बीजेपी में समीक्षा और चिंतन का दौर शुरू हुआ और कहीं न कहीं निशाने पर आ गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. लोकसभा चुनाव के नतीजे ने ओबीसी वोट को लेकर बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है. ओबीसी और दलित मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा बीजेपी से खिसक गया है.
इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी काफ़ी सक्रिय हो गए हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी के अंदर ओबीसी नेता काफ़ी चिंतित हैं.
राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का बदला गया नाम
राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ के नाम बदलकर ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ कर दिए गए हैं. राष्ट्रपति भवन से जारी एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉलों,‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ कर दिया है.”
राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में ही राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते रहे हैं. वहीं अशोक हॉल, सम्राट अशोक की स्मृति को समर्पित है. यह मूल रूप से एक बॉलरूम था.
ट्रंप ने चुनाव से पहले भारत पर साधा निशाना
डोनाल्ड ट्रंप जब 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने तो भारत की कई नीतियों पर अपनी आपत्ति जता चुके थे. एक बार फिर से वह चुनावी मैदान में हैं और भारत पर निशाना साधने लगे हैं. ये अलग बात है कि भारत के कुछ हिन्दूवादी संगठन ट्रंप को लेकर उत्साहित रहते हैं.
ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं और इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. पिछले हफ़्ते ही मिशिगन की एक चुनावी रैली में ट्रंप चीन पर बात करते हुए भारत की आर्थिक नीति पर बरस पड़े.
मंगलवार, 23 जुलाई 2024
नोएडा गोल्फ कोर्स: सचिव को नियमों के विरुद्ध सेवा विस्तार को लेकर विवाद
दर्पण संवाददाता: नोएडा प्राधिकरण की ही तरह नोएडा गोल्फ कोर्स भी विवादों की जगह बन गई है। आरोप है कि नोएडा गोल्फ कोर्स के सचिव का सेवा विस्तार सहित 6 वर्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है तथा नियमों के अनुसार उन्हें एक भी दिन की अतिरिक्त तन्खा अथवा बिस्तर नहीं दिया जा सकता।
आरोप है कि इसके बावजूद मौजूदा सचिव हर प्रयास कर रहे हैं तथा सेवा विस्तार के लिए दो-तीन चक्कर लखनऊ तक के लगा चुके हैं। नोएडा गोल्फ कोर्स के नियमों के अनुसार नोएडा गोल्फ कोर्स के सचिव को केवल 3 वर्षों का ही एकमात्र सेवा विस्तार दिया जा सकता है जो दो माह पहले पूरा हो चुका है। गोल्फ कोर्स के मौजूद सदस्यों के अनुसार पिछले कई वर्षों से गोल्फ क्लब में AGM का आयोजन भी नहीं किया गया जिसमें क्लब के कार्य तथा वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाता है जो कि गैरकानूनी है तथा सरकार को इससे अवगत करा दिया गया है। सदस्यों ने यह भी बताया कि अगर कोई नियमों में फेरबदल किया जाना है तो वह केवल और केवल एजीएम में ही किया जा सकता है।
गौरतलब है कि सचिव का पूरा कायर्काल विवादों में रहा है तथा कई सदस्यों के साथ सचिव मारपीट मारपीट कर चुके हैं वह कई बार क्लब में भी झगड़ा हो चुके हैं।
मंगलवार, 9 जुलाई 2024
★★★कौन कहता है कि भारत की खोज वास्को डी गामा ने की ,क्यों पढ़ाया जाता है फर्जी इतिहास।★★★
√●यह ऐतिहासिक पौराणिक लेख तीन विद्वानों द्वारा प्राचीन वाग्मय के आधार पर लिखा गया है संशोधित किया गया है जो प्राचीन ऐतिहासिक संदर्भों को प्रदर्शित करता है।
शनिवार, 6 जुलाई 2024
किएर स्टार्मर: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री
14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है और वो भी ऐतिहासिक जीत के साथ.
लेबर पार्टी अब तक 411 सीटें जीत चुकी है और ऋषि सुनक के नेतृत्व में कंज़र्वेटिव पार्टी 119 सीटें ही जीत सकी है. ब्रिटेन में 650 सीटों में से सरकार बनाने के लिए 326 सीटों का आँकड़ा पार करना होता है. यानी लेबर पार्टी को बहुमत मिल गया है.
सुधारवादी नेता मसूद पेज़ेश्कियान होंगे ईरान के नए राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में सुधारवादी नेता मसूद पेज़ेश्कियान को जीत मिली है. उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को हरा दिया है. चुनाव नतीजों के मुताबिक़ अब तक गिने गए तीन करोड़ वोटों में से डॉ. मसूद पेज़ेश्कियान को 53.3 फ़ीसदी वोट मिले हैं जबकि जलीली को 44.3 फ़ीसदी वोट मिले हैं.
28 जून को पहले दौर की वोटिंग में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला था.उस दौरा न ईरान में अब तक की सबसे कम 40 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी.
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
'कांवड़ियों के लिए जगह लेकिन सड़क पर ईद की नमाज़ नहीं' : चंद्रशेखर
"हिंदू धर्म की आस्था है, 10 दिन कांवड़ चलता है, सारे होटल बंद होते हैं, अस्पताल बंद होते हैं, कई बार ऐसा होता है कि अस्पताल जाना होता है, लेकिन उस रास्ते जा नहीं पाते, कहीं और से अस्पताल जाते हैं, लेकिन उनकी आस्था को ठेस ना पहुंचे तो लोग सहते हैं, पर 20 मिनट अगर ईद वाले दिन नमाज़ हो रही है तो कहते हैं नमाज़ होने नहीं देंगे, क्या देश एक ही धर्म का है, क्या दूसरे धर्म के लोगों की इज़्ज़त नहीं है." आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर का ये बयान चर्चा में है.
ब्रिटेन: लेबर पार्टी को मिला बहुमत, स्टार्मर का प्रधानमंत्री बनना तय
ब्रिटेन में लेबर पार्टी 14 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है. लेबर पार्टी सरकार बनाने के लिए ज़रूरी 326 सीटों का आँकड़ा पार कर चुकी है.
ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री लेबर पार्टी के किएर स्टार्मर का बनना तय है. स्टार्मर 2020 में जर्मी कोर्बिन की जगह लेबर पार्टी के नए नेता चुने गए थे. एग्ज़िट पोल्स और शुरुआती रुझान बता रहे हैं किएर स्टार्मर का प्रधानमंत्री बनना तय है और 131 सीटों के साथ ये कंज़र्वेटिव पार्टी का सबसे ख़राब प्रदर्शन है.
2019 के चुनाव में 650 सीटों वाली संसद में कंजर्वेटिव पार्टी को 364 सीटों पर जीत मिली थी और बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री बने थे. उसे पिछली बार की तुलना में 47 सीटों का फ़ायदा हुआ था. लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल उलट है. ब्रिटेन में सरकार बनाने के लिए 326 सीटों का आँकड़ा पार करना होता है. 2019 के चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी की सीटों की संख्या घटकर 203 रह गई थी. यहाँ तक कि लेबर पार्टी अपनी कई पारंपरिक सीटें गँवा बैठी थी.
गुरुवार, 4 जुलाई 2024
अचानक सैलाब आया और परिवार के पांच लोग बह गए
लोनावाला में एक बांध के झरने में बहाव अचानक तेज़ होने से एक ही परिवार के पांच लोग बह गए.
इसके बाद के दृश्य बेहद विचलित करने वाले हैं, इसलिए बीबीसी इन्हें दिखा नहीं रहा.
तेज़ बहाव में फंसे दस में से पांच लोगों को बचा लिया गया, जबकि पांच अन्य बह गए. इनमें से चार लोग पुणे के थे, जबकि बाकी लोग आगरा के रहने वाले थे और घूमने के लिए आए हुए थे.
बिहार में एक ही दिन में गिरे 5 पुल
बिहार में पुलों का गिरना लगातार जारी है. राज्य में बुधवार को भी कम से कम 5 पुल गिर गए हैं. इनमें से सिवान ज़िले में छाड़ी नदी पर बने दो पुल शामिल हैं.
इसी नदी पर एक पुल तक जाने वाली सड़क बारिश में बह गई है. इससे फ़िलहाल यह पुल भी इस्तेमाल के लायक नहीं रह गया है.
बुधवार को ही राज्य के सारण ज़िले में गंडकी नदी पर बने दो नदी पुल गिर गए हैं. इन पुलों के गिरने से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं.
नेपाल: ओली फिर से प्रधानमंत्री बनने की ओर
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में नए राजनीतिक समीकरण बनने से मौजूदा प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की कुर्सी ख़तरे में पड़ गई है.
पुष्प कमल दहाल प्रचंड की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) यानी सीपीएनयूएमएल के समर्थन से चल रही थी.
ओली के पार्टी ने प्रचंड से समर्थन वापस ले लिया है और नेपाली कांग्रेस से नया गठबंधन बना लिया है.
सीपीएनयूएमएल के उप महासचिव और नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली कहा है कि नेपाली कांग्रेस से समझौते के कारण हैं.
अफ़ग़ानिस्तान में सैन्य कार्रवाई के मूड में पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार की ओर से हाल ही में सीमा पार अफ़ग़ानिस्तान के अंदर कार्रवाइयों के संकेत दिए जाने के बाद एक ओर जहाँ अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने इसे नासमझी भरा क़दम बताया है, वहीं सरकार को पाकिस्तान के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
पाकिस्तानी प्रशासन के अनुसार, उन्होंने बार-बार अफ़ग़ानिस्तान को उन समूहों के बारे में बताया और सबूत दिए मगर तालिबान सरकार पाकिस्तान की आशंकाएं दूर न कर सकी और यह समूह ज़्यादा आज़ादी से अफ़ग़ानिस्तान से पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हमले की योजना बना रहे हैं.
शनिवार, 29 जून 2024
पहले मारपीट करो, फिर पुलिस के पास जाओ और पैसे लूटो
दर्पण समाचार, नोएडा। औद्योगिक नगरी नोएडा में पुलिस की मिली - भगत रोज नए आयाम बना रही है। अपराधियों के संग मिलकर पुलिस वाले आम जनता से पैसे ऐठने के लिए नए-नए प्लान बनाते हैं और लूट भी जा रहा है।
एक ऐसे ही वाक्य में नोएडा में फैक्ट्री चला रहे एक उद्यमी ने ऑनलाइन एप से सामान पहुंचाने के लिए गाड़ी बुक कराई है पर सामान भेजने के शुल्क होते हैं लेकिन सामान लेकर आए ड्राइवर ने ऐप पर दर्ज रकम से ज्यादा पैसे मांगे, इस पर फैक्ट्री मालिक ने देने से मना कर दिया। ड्राइवर और उसका साथी मना करने के बाद हाथापाई पर उतर आया जो पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया।
इसी हाथापाई में ड्राइवर ने फैक्ट्री के कई कर्मचारियों को घायल कर दिया और खुद भी मामूली तौर पर चोटिल हो गया और थाना पहुंचकर पुलिस के दो सिपाही लेकर आया।
बस यही से सारा खेल शुरू हो जाता है पुलिस के दोनों सिपाहियों ने फैक्ट्री मालिकों पर दबाव बनाना शुरू किया कि उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर ड्राइवर को पीटा और किसी तेज धारदार हथियार से हमला किया और मुकदमा दर्ज करने को कहा। इससे फैक्ट्री मालिक घबरा गए और मजबूरन ₹10000 मारपीट व गुंडागर्दी करने वाले और 5000 पुलिस वालों को देखकर अपनी जान छुड़ाई।
गौरतलब है कि यह अपनी तरह की पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई इसी प्रकार की घटनाओं की शिकायत आ चुकी है जिसमें पुलिस महक के अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है। घटना सेक्टर 10 नोएडा की है तथा सेक्टर 5 थाना क्षेत्र की है।
शुक्रवार, 28 जून 2024
बुधवार, 5 जून 2024
सोमवार, 3 जून 2024
गुरुवार, 30 मई 2024
नोएडा: सेक्टर 9 में जलापूर्ति ना होने की शिकायत
दर्पण संवाददाता, नोएडा के सबसे व्यस्त सेक्टर- 9 में सभी फैक्ट्री मालिकों की शिकायत है कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा जल आपूर्ति के चार्ज तो लिए जा रहे हैं लेकिन वहां सालों से जिला पूर्ति नहीं की जा रही। कई बार इस संबंध में संबंधित विभाग से शिकायत के बावजूद इस सेक्टर में जिला पूर्ति सुचारू नहीं की जा रही है, जिसके कारण विवश होकर उद्योगों को समरसेबल पंप लगाना पड़ रहा है तथा सीवर लाइन भी जगह-जगह से टूटी होने के कारण बरसात के मौसम में इस सेक्टर में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है जिससे इस सेक्टर व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
नोएडा: औद्योगिक क्षेत्र में पार्कों की स्थिति बेहाल, सामाजिक तत्वों का कब्जा
दर्पण संवाददाता, नोएडा के औद्योगिक सेक्टर मैं बने हुए सभी पार्कों की हालत बेहाल है। इन पार्कों पर असामाजिक तत्वों का कब्जा जमा हुआ है तथा प्राधिकरण का उद्योग विभाग जिनका कार्य पार्कों को विकसित करना है केवल कागजों में ही पार्कों में पौधारोपण तथा अन्य कार्य दिखाकर करोड़ की राशि का घोटाला कर रहा है।
फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को लिखित रूप से शिकायत भेजी है की नोएडा के औद्योगिक सेक्टर के फेस वन में बने सभी पार्कों की हालत बेहाल है इसमें खास तौर पर सेक्टर 4, 5, 7, 8, 9 व् 0 में स्थित पार्कों में ना तो पौधे ही लगाए जाते हैं और ना ही इनका ठीक प्रकार से रख रखाव किया जाता है जिसकी वजह से सुबह से शाम तक इन पार्कों में नशेड़ी व अन्य आपराधिक तत्व घूमते रहते हैं तथा शराब पीने का अड्डा बन गए हैं।
इस बारे में कई बार प्राधिकरण के उद्यान विभाग में शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक कोई हल नहीं निकला है तथा स्थिति जो की तो है!
मंगलवार, 9 अप्रैल 2024
गुरुवार, 4 अप्रैल 2024
सोमवार, 25 मार्च 2024
शनिवार, 23 मार्च 2024
शुक्रवार, 22 मार्च 2024
शुक्रवार, 8 मार्च 2024
सेक्सटॉर्शन के नाम पर देशभर के लोगों से वसूली
देशभर के लोगों को सेक्सटॉर्शन के नाम पर जाल में फंसाकर वसूली करने वाले गिरोह का पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में मेवात क्षेत्र के डीग से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गांव सोलपुर-पीली, डीग राजस्थान निवासी महफूज (39) और आमिर खान (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल, 11 सिमकार्ड व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पूर्वी दिल्ली के एक बुजुर्ग डॉक्टर से साढ़े आठ लाख रुपये से ज्यादा वसूले थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से बिहार, गुजरात, यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान की 25 शिकायतें जोड़ी हैं।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता के अनुसार, आरोपियों ने कुछ ही दिनों में 62 लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस ने इनके छह बैंक खातों की जानकारी जुटाई है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पिछले दिनों पूर्वी दिल्ली निवासी 71 वर्षीय एक डॉक्टर ने सेक्सटॉर्शन की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई थी। उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। इस दौरान आरोपियों ने उनकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर 8.60 रुपये वसूल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसआई तलविंदर सिंह, हवलदार राहुल व अन्यों की टीम ने बैंक खातों और आरोपियों के सीडीआर की पड़ताल की। जांच के बाद पता चला कि वसूली गई रकम हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर होकर निकाल ली गई थी। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की तो वह मेवात के डींग की मिली।जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, सात घायल
ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव लखनावली में जमीनी विवाद में लेखपाल के ही सामने दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। सिंचाई विभाग की टीम जमीन की माप करने पहुंची थी। आरोप है कि इसकी सूचना स्थानीय लोगों को नहीं दी गई। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
सूरजपुर के गांव लखनावली में गजेंद्र और मुन्नीलाल रहते हैं। दोनों ही पक्षों का एक जमीन पर अपना-अपना दावा है। बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग की टीम बिना स्थानीय लोगों को जानकारी दिए ही मौके पर पहुंच गई। इसकी जानकारी दोनों पक्षों को भी हुई। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे के समर्थन में बात करने लगे। सूरजपुर के थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में भी भिड़ गए। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
महाशिवरात्रि का त्योहार आज मनाया जा रहा है। देशभर में भगवान भोले की आराधना के पर्व महाशिवरात्रि की धूम है। देशभर के शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।
31 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले
हाथरस एसपी ने जनपद में शांति, कानून व जनहित में तत्काल प्रभाव से 31 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण कर दिए हैं। चार निरीक्षक, 15 उप निरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी और नौ आरक्षी को इधर से उधर ट्रांसफर किया गया है। हाथरस जनपद में तैनात 31 पुलिस कमियों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी को इधर से उधर स्थानांतरित किया गया है।
बुधवार, 6 मार्च 2024
गुरुग्राम : खोदाई के दौरान मिट्टी ढहने से तीन महिला सहित चार मजदूर दबे, महिला की मौत
हरियाणा के गुरुग्राम में साइबर सिटी के साउथ सिटी-1 में बेसमेंट की खोदाई के दौरान मंगलवार दोपहर अचानक मिट्टी ढहने से खोदाई कर रहे तीन महिला सहित चार मजदूर दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाया। लगभग 20 मिनट के रेस्क्यू के बाद सभी मजदूरों को बेहोशी की हालात में बाहर निकाला गया। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर उपचाराधीन हैं।
आप नेता बलबीर समेत दो पूर्व पार्षद भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे बलबीर सिंह जाखड़ और पूर्व पार्षद राज खुराना व पूजा मदान सहित कई कार्यकर्ता मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। सभी नेताओं की मंत्रोचारण के साथ शुद्धि कराकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि समाज के हर वर्ग और नारी शक्ति को आगे बढ़ाना प्रधानमंत्री का संकल्प है। इसे उन्होंने करके दिखाया है। दस सालों में महिला शक्ति को बढ़ावा मिला है। दिल्ली टैंकर माफिया के गिरफ्त में है और टैंक से ही पानी भरने को मजबूर हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने देश में 13 करोड़ घरों में नल से जल देने का काम किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बजट में 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने की घोषणा तो की है, लेकिन यह नहीं बताया कि पांच सालों से वृद्धा पेंशन क्यों नहीं दी जा रही। बलबीर सिंह जाखड़ ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को सबसे आगे रखा जाता है। प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियां बिना किसी भेदभाव के सभी के पास पहुंच रही है जो अन्य किसी सरकार में नहीं हो पाया था। आम आदमी पार्टी में सिर्फ भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।
साइबरथम मॉल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नोएडा। सेक्टर-137 स्थित साइबरथम मॉल का स्लाइडिंग गेट गिरने से हुए हादसे में पांच दिन बाद मॉल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसे में महिला के पैर की हड्डी टूट गई थी। जबकि आठ साल का बच्चा बाल-बाल बच गया था। मंगलवार को घायल महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह मुंबई लौट गईं।
गुरुग्राम में एचएसबीसी बैंक में सहायक उपाध्यक्ष पद पर काम करने वाले मनीष शर्मा सेक्टर-142 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में रहते हैं। पिछले दिनों उनके यहां पर मुंबई से रिश्तेदार आई थीं। वह शुक्रवार को परिवार के लोगों के साथ मॉल में पिज्जा खाने गए थे। मॉल से बाहर आते समय करीब दो टन का स्लाइडिंग गेट रिश्तेदार महिला के पैर पर गिर गया। इसके कारण उनके पैर की हड्डी टूट गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब मॉल के सुरक्षा गार्डों से मॉल प्रबंधन को बुलाने के लिए कहा गया तो उन्होंने किसी को नहीं बुलाया। घायल महिला को पास के ही अस्पताल में भर्ती किया गया। मनीष शर्मा ने पूरे मामले की थाना सेक्टर-142 में शिकायत की थी। इसके पांच दिन बाद शुक्रवार को मॉल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीएम मोदी ने देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का भी किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश में कई मेट्रो परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें कोलकाता में पानी के अंदर देश की पहली मेट्रो लाइन भी शामिल है। इस दौरान कोलकाता मेट्रो के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर में 4,965 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड का उद्घाटन भी किया गया। यह किसी भी बड़ी नदी के नीचे देश की पहली परिवहन सुरंग है। इस खंड में बना हावड़ा मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहराई में स्थित स्टेशन भी होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूल के छात्रों के साथ एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान तक मेट्रो की यात्रा की।
*🚩 श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम 🚩*
*
जय सत्य सनातन
*
युगाब्द-५१२५*
विक्रमसंवत-२०८०*
तिथि - दशमी सुबह 06:30 तक तत्पश्चात एकादशी*
दिनांक - 06 मार्च 2024*
दिन - बुधवार*
विक्रम संवत् - 2080*
अयन - उत्तरायण*
ऋतु - वसंत*
मास - फाल्गुन*
पक्ष - कृष्ण*
नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा दोपहर 02:52 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा*
योग - व्यतीपात सुबह 11:33 तक तत्पश्चात वरियान*
राहु काल - दोपहर 12:51 से 02:20 तक*
सूर्योदय - 06:57*
सूर्यास्त - 06:45*
दिशा शूल - उत्तर*
ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:19 से 06:08 तक*
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:26 से 01:15 तक*
व्रत पर्व विवरण - विजया एकादशी (स्मार्त)*
विशेष - एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
विजया एकादशी - 07 मार्च 2024
*
एकादशी अवधि : 06 मार्च सुबह 06:30 से 07 मार्च प्रातः 04:13 तक ।*
व्रत उपवास 07 मार्च को रखा जयेगा । द्वादशी युक्त एकादशी में व्रत रखने का शास्त्रीय विधान*
06 और 07 मार्च दो दिन चावल खाना निषिद्ध हैं ।*
महा शिवरात्रि : 08 मार्च 2024
*
'शिव पुराण' में आता है कि 'महाशिवरात्रि का व्रत करोड़ों हत्याओं के पाप का नाश करनेवाला है ।'*
हिमालय, सुमेरु अपनी मर्यादा छोड़ दे, समुद्र सूख जाय, कोई और रूप हो जाय या अपनी मर्यादा छोड़ दे... उनका प्रभाव भले ही नष्ट हो जाय... लेकिन महाशिवरात्रि का व्रत-उपवास करनेवाले का पुण्य-प्रभाव नष्ट नहीं हो सकता यह शास्त्र वचन है ।*
महाशिवरात्रि व्रत, रात्रि जागरण, शिव-पूजन - 08 मार्च
*
(निशीथकाल - रात्रि 12:13 से 01:01 तक)*
(प्रहर:- प्रथम - शाम 06:33 से, द्वितीय - रात्रि 09:35 से, तृतीय - मध्यरात्रि 12:37 से, चतुर्थ - 09 मार्च प्रातः 03:39 से)*
(पारणा : 09 मार्च सूर्योदय के बाद) ।*
शिवरात्रि पर स्वास्थ्य-लाभ
*
'बं' शिवजी का बीजमंत्र है । जिनको भी गठिया या वायुसंबंधी तकलीफ हो, वे शिवरात्रि पर 'ॐ बं बं...' का सवा लाख जप करें । वायुसंबंधी ८० प्रकार की तकलीफों से छुट्टी मिल जायेगी ।*
जिनको वायुसंबंधी तकलीफ हो वे एक लीटर पानी में एक काली मिर्च और तीन बेल-पत्ते मसल के डालकर उसे पौना लीटर होने तक उबालें । वह पानी पीनेलायक ठंडा हो जाय तो दिन में वही पियें । इससे भी वायुसंबंधी तकलीफें कम हो जायेंगी ।*
एकादशी में क्या करें, क्या न करें ?
*
1. एकादशी को लकड़ी का दातुन तथा पेस्ट का उपयोग न करें । नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और उँगली से कंठ शुद्ध कर लें । वृक्ष से पत्ता तोड़ना भी वर्जित है, अत: स्वयं गिरे हुए पत्ते का सेवन करें ।*
2. स्नानादि कर के गीता पाठ करें, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।*
हर एकादशी को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
3. `ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ इस द्वादश अक्षर मंत्र अथवा गुरुमंत्र का जप करना चाहिए ।*
4. चोर, पाखण्डी और दुराचारी मनुष्य से बात नहीं करना चाहिए, यथा संभव मौन रहें ।*
5. एकादशी के दिन भूल कर भी चावल नहीं खाना चाहिए न ही किसी को खिलाना चाहिए । इस दिन फलाहार अथवा घर में निकाला हुआ फल का रस अथवा दूध या जल पर रहना लाभदायक है ।*
6. व्रत के (दशमी, एकादशी और द्वादशी) - इन तीन दिनों में काँसे के बर्तन, मांस, प्याज, लहसुन, मसूर,उड़द,चने,कोदो (एक प्रकार का धान), शाक,शहद, तेल और अत्यम्बुपान (अधिक जल का सेवन) - इनका सेवन न करें ।*






(1)(1).jpg)
(1)(1).png)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)



