गुरुवार, 9 जून 2022
बुधवार, 8 जून 2022
पूरी जगन्नाथ की फिल्म जन गण मन के लिए पैन इंडिया क्वीन पूजा हेगड़े ले रही हैं मार्शल आर्ट ट्रेनिंग
प्रतिष्ठित कान्स फिल्म समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, अब पुरी जगन्नाथ के जन गण मन में पूजा हेगड़े देश का गौरव बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह जगन्नाथ निर्देशित फिल्म में पहली बार एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा हैं। पैन इंडिया क्वीन ने बड़ी टिकट वाली फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है और इसमें थाईलैंड के लड़ाकू मास्टर्स के साथ प्रशिक्षण शामिल है।
उनकी आगामी फिल्म के निर्माताओं ने हेगड़े को कॉम्बैट में प्रशिक्षित करने के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों को नियुक्त किया है। अपनी भूमिका को प्राथमिकता देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध, अला वैकुंठपुरमलो अभिनेत्री ने निरंतर एनर्जी के साथ प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और लगातार चार दिनों तक प्रशिक्षण जारी रखेगी। हालांकि उनकी भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी आउट नहीं है, लेकिन एक्शन दृश्यों के लिए उनकी तैयारी हमें आश्चर्यचकित करती है कि दर्शकों के लिए उनके पास क्या सरप्राइज है।
पूजा अपनी आगामी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में सलमान खान के साथ, सर्कस में रणवीर सिंह और SSMB28 में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी।
🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*
*
जय सत्य सनातन
*
युगाब्द-५१२४*
विक्रम संवत-२०७९*
तिथि - अष्टमी सुबह 08:31 तक तत्पश्चात नवमी*
दिन - बुधवार*
शक संवत - 1944*
अयन - उत्तरायण*
ऋतु - ग्रीष्म*
मास - ज्येष्ठ*
पक्ष - शुक्ल*
नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि ( 09 जून प्रातः 04:31 ) तक तत्पश्चात हस्त*
योग - सिद्धि ( 09 जून प्रातः 03:27) तक तत्पश्चात व्यतिपात*
राहुकाल - दोपहर 12:29 से 02:20 तक*
सूर्योदय - 05:53*
सूर्यास्त - 07:24*
दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 04:29 से 05:11 तक*
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12.18 से 01:00 तक*
व्रत पर्व विवरण-बुधवारी अष्टमी*
विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
बुधवारी अष्टमी : 08 जून 2022
*
पूण्य काल : सूर्योदय से सुबह 08:31 तक*
बुधवारी अष्टमी को किये गए जप, तप, मौन, दान व ध्यान का फल अक्षय होता है ।*
मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं । इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है ।*
व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप, पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की, और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है । जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है ।*
अपाचन हो तो
*
अपाचन बढ़ा तो अजवाइन, सौंठ और काली मिर्च का मिश्रण करके वो पाउडर एक चुटकी ले तो पाचन ठीक होगा...सुबह ले लें और २/३ घंटे बाद भोजन करें...*ट्रेलर आउट: पैनोरामा स्टूडियोज खुदा हाफिज चैप्टर II प्यार की 'अग्नि परीक्षा'
हैप्पी एंडिंग के बाद क्या होता है यह उत्सुकता हम सब में है, खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा फिल्म आने वाली उस कहानी को दर्शाता है। विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत, आगामी फिल्म के मुख्य पात्र समीर और नरगिस की कहानी को रेखांकित करती है, जिन्हें परिस्थितियों और समाज द्वारा चुनौती दी जाती है। 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार, फारुक कबीर द्वारा निर्देशित यह फिल्म की घोषणा से ही लोगों में उत्साह भर गया। अब निर्माताओं ने एक एक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया हैं जिसमे दिखाया गया है की कैसे सच्चे प्यार को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ता है।
इस ट्रेलर की झलक विद्युत को एक नए अवतार में दिखाता है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देगा। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में विद्युत (समीर) को साहसी किरदार में दिखाया गया है, जो अपनी लापता बेटी की तलाश में है और उसे घर लाने के लिए किसी भी हद्द को पार कर सकता हैं।
विद्युत कहते हैं, ''खुदा हाफिज की सफलता के बाद दर्शकों ने हमसे पूछा कि एक हैप्पी एंडिंग के बाद क्या होता है। हमने इस पर विचार किया और महसूस किया कि समाज को भी एक परीक्षा से गुजरना होगा। हमने पहले चैप्टर के घटनाओं के बाद यह सोचा की समीर और नरगिस को ज़िंदगी में आगे क्या होगा। इस तरह हम दूसरे चैप्टर पर पहुंचे। इसका ट्रेलर यह दर्शाता है कि प्यार की परीक्षा पास करना कितना चुनौतीपूर्ण और क्रूर हो सकता है।”
शिवालिका ओबेरॉय कहती हैं, ''हर प्रेम कहानी को एक 'अग्नि परीक्षा' से गुजरना पड़ता है। पहला चैप्टर समीर और नरगिस द्वारा तमाम मुश्किलों के बावजूद एक-दूसरे को फिर से खोजने के बारे में था। लेकिन क्या उनका प्यार नई चुनौतियों का सामना कर पाएगा? यह एक प्यार की परीक्षा है जिसे हम बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।”
फिल्म निर्माता, फारूक कबीर कहते हैं, "मैं आभारी और उत्साहित हूं कि खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। खुदा हाफिज के फर्स्ट चैप्टर को ओटीटी पर रिलीज किया गया और सिनेमा प्रेमियों ने इसे बहुत प्यार दिया था हमारी पहली फिल्म खुदा हाफिज को मिले प्यार के लिए हम वास्तव में आभारी हैं। दूसरे चैप्टर में समीर और नरगिस के बारे में दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रही हैं।"
पैनोरामा स्टूडियोज के संस्थापक और एमडी, कुमार मंगत पाठक कहते हैं, “खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा के ट्रेलर में किसी के साथ प्यार में होने और उनके लिए कुछ भी कर गुजरने के जज्बे को दर्शाया गया है। हमें उन दर्शकों के लिए फिल्म को प्रस्तुत करना उत्साहित कर रहा है जो चैप्टर II का इतनी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।"
ज़ी स्टूडियोज, सिनेर्जी और पैनोरामा स्टूडियोज और पैनोरामा स्टूडियो प्रोडक्शन पेश करते हैं - खुदा हाफिज चैप्टर II - अग्नि परीक्षा, फारूक कबीर द्वारा लिखित और निर्देशित, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, स्नेहा बिमल पारेख, राम मीरचंदानी द्वारा निर्मित, मिथुन और विशाल द्वारा संगीत के साथ। संजीव जोशी, आदित्य चौकसे, हसनैन हुसैनी और संतोष शाह द्वारा सह-निर्मित, और विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत है। पैनोरामा स्टूडियोज और एक्शन हीरो फिल्मस का एक्शन ड्रामा 8 जुलाई, 2022 को पैन इंडिया रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
गुरुवार, 2 जून 2022
*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*
*🚩जय सत्य सनातन🚩*
*🌥️ 🚩युगाब्द-५१२४*
*🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०७९*
*⛅ 🚩तिथि - प्रतिपदा शाम 07:18 तक तत्पश्चात द्वितीया*
*⛅दिनांक 31 मई 2022*
*⛅दिन - मंगलवार*
*⛅शक संवत - 1944*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - ग्रीष्म*
*⛅मास - ज्येष्ठ*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅नक्षत्र - रोहिणी सुबह 10:01 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
*⛅योग - धृति रात्रि 12:34 तक तत्पश्चात शूल*
*⛅राहुकाल - शाम 03:59 से 05:40 तक*
*⛅सूर्योदय - 05:54*
*⛅सूर्यास्त - 07:21*
*⛅दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
*⛅ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 04:30 से 05:12 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12.16 से 12:58 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण- गंगा दशहरा प्रारम्भ*
*⛅ विशेष - विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*🔹गंगा दशहरा प्रारंभ... 31 मई से...🔹*
*🌹गंगा स्नान का मंत्र*
*🌹गंगा स्नान के लिए रोज हरिद्वार तो जा नही सकते, घर में ही गंगा स्नान का पूण्य मिलने के लिए एक छोटा सा मन्त्र है ..*
*ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा*
*🌹ये मन्त्र बोलते हुए स्नान करें तो गंगा स्नान का लाभ होता है | गंगा दशहरा के दिन इसका लाभ जरुर लें ....*
*🔹आहार-सम्बन्धी कुछ आवश्यक नियम🔹*
*🔹१-सदैव अपने कार्य के अनुसार आहार लेना चाहिये। यदि आपको कठोर शारीरिक परिश्रम करना पड़ता है तो अधिक पौष्टिक आहार लेवें। यदि आप हलका शारीरिक परिश्रम करते हैं तो हलका सुपाच्य आहार लेवें।*
*🔷२-प्रतिदिन निश्चित समय पर ही भोजन करना चाहिये।*
*🔷३-भोजन को मुँह में डालते ही निगले नहीं, बल्कि खूब चबाकर खायें, इससे भोजन शीघ्र पचता है।*
*🔷४-भोजन करने में शीघ्रता न करें और न ही बातों में व्यस्त रहें।*
*🔷५-अधिक मिर्च-मसालों से युक्त तथा चटपटे और तले हुए खाद्य पदार्थ न खायें। इससे पाचन-तन्त्र के रोग विकार उत्पन्न होते हैं।*
*🔷६-आहार ग्रहण करनेबके पश्चात् कुछ देर आराम अवश्य करें।*
*🔷७-भोजन के मध्य अथवा तुरंत बाद पानी न पीयें। उचित तो यही है कि भोजन करने के कुछ देर बाद पानी पिया जाय, किंतु यदि आवश्यक हो तो खाने के बाद बहुत कम मात्रा में पानी पी लेवें और इसके बाद कुछ देर ठहर कर ही पानी पीयें।*
*🔷८-ध्यान रखें, कोई भी खाद्य पदार्थ बहुत गरम या बहुत ठंडा न खायें और न ही गरम खाने के साथ या बाद में ठंडा पानी पीयें।*
*🔷९-आहार लेते समय अपना मन-मस्तिष्क चिन्तामुक्त रखें।*
*🔷१०-भोजन के बाद पाचक चूर्ण या ऐसा ही कोई भी अन्य औषध-पदार्थ सेवन करने की आदत कभी न डालें। इससे पाचन-शक्ति कमजोर हो जाती है।*
*🔷११-भोजनोपरान्त यदि फलोंका सेवन किया जाय तो यह न केवल शक्तिवर्द्धक होता है, बल्कि इससे भोजन शीघ्र पच भी जाता है।*
*🔷१२-जितनी भूख हो, उतना ही भोजन करें। स्वादिष्ठ पकवान अधिक मात्रा में खाने का लालच अन्ततः अहितकर होता है।*
🕉️
बुधवार, 1 जून 2022
उत्तर प्रदेश: ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता
पदाधिकारी भी मीटिंग में नहीं आ रहे
प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर पर सन्नाटा
उत्तर प्रदेश। हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जुझारू, प्रतिभावान व नित नए प्रयोग करने वाली कांग्रेस महासचिव के नेतृत्व में जिस प्रकार 403 सीटों में से केवल 2 सीटों पर जीत दिलाकर पार्टी की फजीहत कराई है उसे देखकर सभी सकते में है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को लगने लगा है कि पार्टी में सब कुछ खत्म हो गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी इस आशातीत हार को लेकर अचंभित नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने चुनावों से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि कांग्रेस 0 से 2 सीट ही जीत पाएंगी। शायद उन्हें अपनी महासचिव की प्रतिभा का पहले से ही भान हो गया था।
इससे पहले कांग्रेस के युवराज 2019 में लोकसभा चुनावों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक और उनके रहते भाजपा हमेशा केंद्र की सत्ता में बरकरार रहेगी। 300 से ज्यादा सीटों पर अपनी जमानत जब्त करवाने वाले प्रत्याशी अब कांग्रेसी नेतृत्व को जमकर कोस रहे हैं, कि पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश में पूरी तरह से पार्टी का नाश कर दिया है, छोटे से छोटा कार्यकर्ता खुलकर कहने के लिए मजबूर मजबूर है कि पार्टी में जब तक मौजूदा नेतृत्व है तब तक कुछ भी नहीं हो सकेगा।
कांग्रेस के पदाधिकारी महसूस करने लगे हैं कि पार्टी के इस होनहार नेतृत्व की वजह से उनका 'करियर' तबाह हो रहा है उनका इशारा सीधा नेतृत्व के अल्प ज्ञान की ओर है और अब वह इसलिए पार्टी द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने से बच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओ की संख्या नगण्य ही दिखाई दे रही है, जिस वजह से ब्लॉक अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष काफी मायूस है उनका कहना है कि कई कई बार संदेश भेजने और फोन करने के बाद भी पदाधिकारी कार्यक्रमों में नहीं आ रहे हैं।
लगभग 35 वर्षों से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी है, लेकिन इतनी बुरी हालत कांग्रेस की कभी नहीं रही।कांग्रेस में प्रदेश स्तर के नेता जैसे जगदंबिका पाल, रीता बहुगुणा जोशी, आरपीएन सिंह, जितेंद्र प्रसाद, अमेठी के राजा संजय सिंह सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है, जिसका पार्टी पर व्यापक असर पड़ा है। इन सभी ने खुश होकर नहीं बल्कि राहुल व प्रियंका गांधी की कार्यशैली के कारण कांग्रेस छोड़ी है। इसके अलावा हर जिले से पुराने व जमीन से जुड़े हुए सैकड़ों नेता भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं। गौरतलब है कि अभी काफी बड़ी संख्या में बचे कुचे कांग्रेसी कार्यकर्ता भी कांग्रेस छोड़ने का मन बना चुके हैं। आने वाले वक्त में केवल तीन ही लोग कांग्रेस में बचेंगे और मोदी का कथन 'कांग्रेस मुक्त' भारत सच होता दिखाई दे रहा है ।
मंगलवार, 31 मई 2022
शुक्रवार, 27 मई 2022
बुधवार, 25 मई 2022
टोल टैक्स खत्म किए जाये : तरुण भरद्वाज
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भरद्वाज ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व् सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मांग की है कि देश के तमाम मुख्य मार्ग /नेशनल हाईवे अन्य सड़कों पर वाहनों से टोल टैक्स लिया जा रहा है जो कि काफी ज्यादा है. अमूमन तौर पर देखा जाए तो यह तकरीबन ₹2 से लेकर ₹2.50 प्रति किलोमीटर पड़ता है जो कि जनता के ऊपर बहुत ही ज्यादा बोझ है.
एक ही तरह के दो बार टैक्स वसूल किया जाना सरकार द्वारा जनता के प्रति दुराग्रह साबित करता है. ऐसा प्रतीत होता है कि मौजूदा सरकार हर प्रकार से आम जनता को लूट कर अपना खजाना भरना चाहती है, जो कि किसी भी प्रकार से उचित नहीं है और इस कर व्यवस्था को समाप्त कर सभी सड़कों को टोल टैक्स मुक्त किया जाए, यही जनता के हित में है।
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...















