बुधवार, 28 जुलाई 2021

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व मे जिलाधिकारी का घेराव

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार द्वारा जासूसी कांड,किसानों के साथ अन्याय ,बढ़ती हुई महंगाई ,बढ़ती हुई बेरोजगारी को लेकर सेक्टर 19 चौराहा पर एकत्रित हुए और जिला अधिकारी केम्प कार्यालय सेक्टर 27 के घेराव करने के लिए पैदल आगे बढ़े, परन्तु उत्तर प्रदेश सरकार चाल चरित्र और चेहरा नोएडा पुलिस के रूप में चरितार्थ हुआ पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बेहद अनैतिक तरीके से बलपूर्वक हिरासत में लिया और बस में भरकर सेक्टर 20 थाने ले जाया गया 3 घंटे बाद हिरासत में रखने के बाद पुलिस द्वारा छोड़ा गया।

थाने में आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि किसी भी अलोकतांत्रिक ताकत के समक्ष हम झुकेंगे नही विरोध करना हमारा संवैधानिक अधिकार है ये हम करेंगे अबकी बार मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर गौतमबुद्ध नगर से विदा किया जाएगा। हम पुलिस प्रशासन की धमकियों के आगे डरने वाले नहीं है। महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन ने कहा कि योगी सरकार की दमन कारी नीतियों का विरोध जारी रहेगा ।

  इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन,युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर,युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौतम अवाना, उपाध्यक्ष ललित अवाना, एन एस यू आई के जिलाध्यक्ष राजकुमार मोनू , अल्पसंख्यक चैयरमेन मोहम्मद गुड्डू, रिजवान चौधरी, जावेद खान,लियाकत चौधरी, रामकुमार शर्मा, सतेंदर शर्मा, डॉ सीमा,बीरो देवी,युवा कांग्रेस जिलाप्रभारी श्रुति,असरफ खान,लाला गुज्जर ,अरुण नागर ,बेगराज धामा आदि उपस्थित रहे।

shubhkamnay


 

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

नारायण! नारायण !!

दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय के कामकाज की शैली में हमेशा से ही सुर्खियों में  रहा है। मदमस्त कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में ही अपनी दुकान चलाते हैं, छोटे से छोटे कार्यकर्ता भी अपने-अपने आपको 'पावर ब्रोकर' से कम नहीं समझते है। 

राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी ने अभी हाल ही में एक नया विभाग बनाया, उद्देश्य था 16 करोड  कामगारों को अपना वोटर बनाना, यह उद्देश्य तो शायद पूरा नहीं हुआ उल्टा कुछ कार्यालय में बैठने वालों ने राष्ट्रीय चेयरमैन के कार्यालय को दुकान में तब्दील कर दिया और शुरू कर दी हर नियुक्ति पर उगाही . 

चेयरमैन साहब को जब मालूम चला, कार्यवाही की, तो उल्टा चेयरमैन साहब पर शोषण वा गंदी बातें करने का आरोप लगाकर आला पदाधिकारियों को शिकायत भेज दी . इस आरोप से सकते में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष सफाई देते घूम रहे हैं, वहीं आरोपी भी अपनी बात पर टिके हुए हैं और इन पर कार्यवाही की मांग पर अड़ गए हैं . 

राष्ट्रीय अध्यक्ष की हालत देखकर कहावत चरितार्थ होती है "हमें तो अपनों ने लूटा, हम जहां  डूबे----" 

नटखट नारद !!

शनिवार, 24 जुलाई 2021

Book Review: SUBTLE: Love and Its Afflction

The Book is written by Deepika Bhardwaj, who is a MBBS student at Rama Medical College, Hapur is a collection of Poems. As the Title ‘ SUBTLE’ suggests, celebrates every aspect of Love from falling in Love to falling apart. The poem although short, touches upon a different emotions on every page.

The writer Deepika Bhardwaj, just 19 years has successfully co-authored three other books namely, ‘written in Protest’, ‘Coming of Age’ and ‘Aesthetics’ and the flair was relished by the readers. 

Her first solo book ‘SUBTLE’ authored contains only short poems on topics crucial to gender equality, communal harmony, Love and Emotions. Deepika Bhardwaj, granddaughter of renowned journalist/ writer Late Sh. Ramesh Chander Sharma has a knack for writing and being a author was always on her bucket list and it eventually became a reality.

While going through her poetry book, one may feel lost by the simple words used and the deep meaning. The Book ‘SUBTLE’ is a collection of poems and celebrates romance, capturing the essence of modern day relationship and struggles one goes through to keep up with them. From falling in Love to falling apart, from insecurities and confusion, to acceptance. It touches upon a different emotions on every page.

I would strongly recommend reading this book for poetry lovers. One can buy the book available on:

http://www.amazon.in/dp/8194932432

hptt://inkfeathers.com/shop/books/subtle 

for Rs. 220/- only

farm 15


 

farm house


 

TE


 

शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

darpan


 

kids mail


 

kids mail


 

kids mail

 


nd


 

fni


 

drk


 

classified


 

गुरुवार, 15 जुलाई 2021

कूड़ा टैक्स लगाए जाने का कोई औचित्य नहीं: तरुण भरद्वाज

फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ने नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्य पालक अधिकारी ऋतू माहेश्वरी को पत्र लिखकर मांग की है कि नोएडा शहर वासियों / उद्योगों पर कूड़ा टैक्स लगाए जाने का कोई औचित्य नहीं है।औद्योगिक सेक्टरों में कूड़ा कचरा उठाने के लिए गाड़ियां आती है व् पिछले 3 माह से कूड़ा कचरा उठाने वाले कचरा उठाने के लिए प्रतिमाह प्लॉट साइज के हिसाब से शुल्क ले रहे हैं, उनका कहना है कि प्राधिकरण ने उन्हें औद्योगिक क्षेत्रों से कूड़ा कचरा उठाने का ठेका दे दिया है और अब भी हर फैक्ट्री से निश्चित शुल्क लेंगे। 

इससे पहले प्राधिकरण अपने खर्चे पर कूड़ा उठाया करता था, जो कि प्राधिकरण के ही कार्य क्षेत्र में आता है, इसके अलावा प्राधिकरण हर आवंटी हर वर्ष 1% प्लॉट की कीमत के हिसाब से लीज रेंट लेता है तथा 11% एक मुश्त लिया जाता है . सही मायने में देखा जाए तो लीज रेंट लेने का मकसद इसी प्रकार की सुविधाओं के देने के लिए होता है तथा इस प्रकार नोएडा शहर वासियों /उद्योगों पर कूड़ा टैक्स लगाए जाने का कोई औचित्य नहीं है। यह जिम्मेदारी प्राधिकरण की है। नोएडा क्षेत्र के कई हजार उद्योग इस प्रकार के जबरन टैक्स का विरोध करते हैं तथा आपसे अनुरोध किया है कि यह टेक्स वापस लिया जाए ।


गुरुवार, 1 जुलाई 2021

जिसे ड्रोन का रिमोट समझा वह अखबार का बंडल निकला

 जम्मू।  जम्मू के बाहरी क्षेत्र कालूचक और रत्नूचक में सैन्य शिविर के पास सोमवार तड़के नजर आए ड्रोन की जांच में जुटे अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे में नजर आई एक वस्तु को ड्रोन को रिमोट कंट्रोल समझा, लेकिन जांच में वह अखबार का एक बंडल निकला। 

इसी तरह से सीसीटीवी में नजर आने वाले दो संदिग्ध जिन्हे आतंकी माना जा रहा था,वह एक अखबार के वितरक निकले। 

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को कालूचक सैन्य शिविर के ऊपर ड्रोन देखा गया था। सर ने सैन्यकर्मियों ने इसे नष्ट करने के लिए करीब दो दर्जन गोलियां भी दागी थी।  

भूखंड के निर्माण का समय बढ़ाएं

नोएडा।  सेक्टर -122 के भूखंड मालिकों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलकर निर्माण के समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले डेढ़ साल से काम बंद है। इसके अलावा आर्थिक रूप से भी लोग परेशान है। कुछ भूखंड स्वामी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। इससे वह काम कराने की स्थिति में नहीं है।  प्राधिकरण अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आला अधिकारियों से बात की जाएगी।  

 

ट्विटर के खिलाफ महिला आयोग भी सख्त

 नई दिल्ली।  राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी को एक हफ्ते में अपने मंच से अश्लील फिल्में हटाने का निर्देश दिया है। आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने को कहा है।  इससे पहले, बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री परोसने पर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को ट्विटर के खिलाफ केस दर्ज किया था।      

पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन

 गोरखपुर।  संत कबीर नगर के पूर्व भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी का देर रात मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे। शरद लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 2014 में सांसद बने शरद के पिता रमापति राम त्रिपाठी देवरिया से सांसद हैं। शरद उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने पहली मीटिंग में अपनी ही पार्टी के विधायक पर जूतों से हमला कर दिया था। इसलिए ही उनका टिकट 2019 लोकसभा चुनाव में कट गया था। उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं।   

मुकुल गोयल प्रदेश के नए डीजीपी

 लखनऊ।  वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाए गए हैं 1987 बैच के अधिकारी गोयल अभी बीएसएफ ने एडीजी हैं।  बुधवार देर शाम उनके नाम की घोषणा हुई।  मंगलवार शाम गोयल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।  गोयल मूल रूप से यूपी के ही शामली के रहने वाले हैं।  मुकुल गोयल आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं।  

नकली पंप बना रहा फैक्ट्री मालिक पकड़ा

नोएडा। नामी कंपनियों के नाम पर नकली टुल्लू पंप बनाकर बाजार में बेचने वाले फैक्ट्री मालिक विजय कुमार झा को कोतवाली सेक्टर - 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  आरोपी के पास से 36  नकली टुल्लू पंप बरामद हुए हैं।  पुलिस के मुताबिक, हैवेल्स कंपनी के अधिकारी परमजीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि सेक्टर -10 में उनकी कंपनी के ब्रांड नाम से नकली टीम बनाकर बेचे जा रहे हैं।  इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री में छापेमारी की तो हैवेल्स और वी गार्ड कंपनी के नकली टुल्लू पंप   बरामद किए गए।  

धर्मेंद्र सक्सेना बने बेसिक शिक्षा अधिकारी

ग्रेटर नोएडा।  जिले में तीन माह से रिक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर बुधवार को धर्मेंद्र सक्सेना की नियुक्ति हुई है। वह वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मेरठ से स्थानांतरित हुए हैं। अभी तक शिक्षा उपनिदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. संजय उपाध्याय को कार्यकारी बीएसए का पदभार दिया गया था।  

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया, अस्पताल पहुंचे

मुंबई।  अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (70) को निमोनिया के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी रत्ना पाठक ने बताया, उनकी फेफड़ों में निमोनिया का एक पैच पाया गया है, जिसकी जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।  डॉक्टरों ने कहा, उन्हें कोरोना या अन्य कोई गंभीर बीमारी नहीं है।  

मंदिरा बेदी के पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का निधन

 मुंबई।  अभिनेत्री मंदिरा बेदी के प्रति और फिल्म निर्माता राज कौशल (50) का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कौशल ने 'प्यार में कभी - कभी और 'शादी के लड्डू' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।  मंदिरा बेदी ने के साथ उनकी शादी 14 फरवरी 1999 में हुई थी। तस्वीर में मंदिरा बेदी शव को ले जाते हुए। 

गैर इरादतन हत्या के मामले में ठेकेदार गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 125 में तीन  दिन पहले एक कंपनी की इमारत में मरम्मत का काम कर रहे एक कामगार की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत मामले में पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।  सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 125 में स्थित मैसर्स विंडसर की इमारत की 12वीं मंजिल पर काम कर रहा गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी कामगार राघवेंद्र काम के दौरान नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई थी।  मृतक के स्वजन  ने मालिक, ठेकेदार गंगाधर प्रजापति और कंपनी के सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ गैर - इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस ने बुधवार को ठेकेदार गंगाधर प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है।  

उघान विभाग पर गिरी सीईओ की गाज, दो उघान अधिकारी निलंबित

नोएडा। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की ओर से कार्य में हीलाहवाली करने वालों पर नियंत्रण कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को साफ सफाई के साथ उन्होंने उघानीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। जिसमे  पार्क, ग्रीन बेल्ट की रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि थमाई और निलंबत की कार्रवाई कर दी। सेक्टर - 12, 54, 57, 64, 65, मामूरा में   उघानीकरण का जायजा लेने पहुंची सीईओ रितु माहेश्वरी ने देखा कि ग्रीन बेल्ट एवं सेंट्रल वर्ज  में कोई उघानकर्मी कार्य नहीं कर रहा है।  किसी भी ग्रीन बेल्ट सेंट्रल वर्ज में भी कोई टैंकर पानी देता नहीं मिला। जगह-जगह साइड पर ग्रीन बेल्ट एवं सेंट्रल पार्क में कूड़ा भरा था। पेड़ - पौधों की कटाई- छटाई का कार्य भी नहीं किया गया।  इससे पेड़ पौधों की टहनियों सड़क की तरफ बढ़ रही थी।  सेक्टर -12 में छोटे पार्क की स्थिति बहुत ही दयनीय देखी गई। ऐसे में कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए उप निदेशक (उघान ) खंड प्रथम को चेतावनी, सहायक निदेशक (उघान) खंड प्रथम अनिल कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि, उघान निरीक्षक खंड प्रथम को प्रतिकूल प्रविष्टि उघान अधिकारी प्रेमचंद्र व  जिले सिंह को निलंबित कर दिया, जबकि जितेंद्र एवं हंसराज (संविदा कर्मी) को हटाने का आदेश जारी कर दिया। 

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७   *🌥️   *🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि - सप्तमी दोपहर 02:01 तक तत्पश्चात अष्टमी

⛅ दिनांक 01 जुलाई 2021

⛅ दिन - गुरुवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - वर्षा 

⛅ मास - आषाढ़

⛅ पक्ष - कृष्ण 

⛅ नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद 02 जुलाई रात्रि 03:49 तक तत्पश्चात रेवती

⛅ योग - सौभाग्य सुबह 10:47 तक तत्पश्चात शोभन

⛅ राहुकाल - दोपहर 02:23 से शाम 04:04 तक 

⛅ सूर्योदय - 06:01 

⛅ सूर्यास्त - 19:23 

⛅ दिशाशूल - दक्षिण दिशा में

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा  शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


🌷 आर्थिक परेशानी रहती हो तो 🌷

🌹 अथर्ववेद की गणेश उपनिषद के अनुसार दूर्वा ( जो गणेशजी की पूजा के काम में आता है ) उसे घी में डुबोयें .... और आहुति दें .... ये मंत्र बोलके आहुति डालें ... " ॐ गं गणपतये स्वाहा "


🌷 वास्तु शास्त्र 🌷

🍝 भोजन के बाद जूठी थाली लेकर अधिक देर तक न बैठें। न ही जूठे बर्तन देर तक सिंक में रखें।


🌷 अशुद्ध आत्मा से बचने 🌷

🐄 गाय २४ घंटा सात्विक ओरा फेंकती | गोझरन व गोबर लेकर कभी स्नान कर लिया करो |गाय झरन जहाँ झारते वहां अशुद्ध आत्मा प्रवेश नहीं होते |

नगालैंड और छह माह के लिए अशांत क्षेत्र घोषित

नई दिल्ली।  पूरे नागालैंड राज्य को और 6 महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।  सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियमपा (अफस्फा) बढ़ा दिया गया है और यह कानून सुरक्षाबलों को कहीं भी अभियान चलाने और किसी को भी बिना वारंट गिरफ्तार करने की शक्ति प्रदान करता है।  इस कानून के तहत दिसंबर के अंत तक पूर्वोत्तर का यह पूरा राज्य अशांत क्षेत्र माना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा है कि सरकार की राय है।  कि क्षेत्र में पूरा नागालैंड राज्य शामिल है, वह इस तरह की स्थान पर खतरनाक स्थिति में है जिसमें नागरिक शक्तियों की सहायता से सशस्त्र बलों का इस्तेमाल आवश्यक है।   

यमुना में मछली पकड़ने पर रोक लगी

दिल्ली। यमुना में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। कि दिल्ली सरकार को एहतियातन इस कम्र में मछली पकड़ने पर रोक लगानी पड़ गई है। पशुपालन विभाग ने नदी में उस प्रदूषण स्तर का हवाला देते हुए इसके कुछ हिस्सों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्रतिबंधित किए गए हिस्सों में मछली पकड़ना भारतीय मत्स्य पालन अधिनियम 1987 के तहत दंडनीय होगा। 

अगले आदेश तक मछली पकड़ने का लाइसेंस निलंबित रहेगा। मालूम हो कि कुछ दिनों से इंटरनेट मीडिया पर नदी की सतह पर तैरती जहरीले झाग के दृश्य शेयर किए जा रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक यमुना में जहरीले झाग के बनने का प्राथमिक कारण अपशिष्ट जल में उत्पादित सामग्री है। क्योंकि डेंट का उपयोग रंगाई उपयोग करो और धोबी घाट में किया जाता है। दिल्ली सरकार ने हाल ही में यमुना में प्रदूषण को रोकने के लिए भारतीय  मानक ब्यूरो के नवीनतम मानकों के अनुरूप साबुन और डिटर्जेंट की बिक्री भंडार परिवहन और वितरण पर प्रतिबंध भी लगा दिया है।  इन स्थानों पर रहेगा प्रतिबंध हिंडन नहर काजीपुर शादीपुर नाले यमुना के एक हिस्से में एक रॉयल नंबर पांच  डाउन न्यू ओखला बैराज से दिल्ली सीमा तक मछली पकड़ने पर लगी रोक। 

ट्विटर को हफ्ते भर में अश्लील सामग्री हटाने के निर्देश

  नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग एनसीडब्ल्यू ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक को एक हफ्ते के अंदर अपने प्लेटफार्म से अश्लील सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं। और इस संदर्भ में उठाए गए कदमों के बारे में 10 दिनों में जानकारी देने को कहा है, एनसीडब्ल्यू की चेयरमैन रेखा शर्मा ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को भी उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है।  

संपत्ति की जानकारी छिपाई तो दर्ज होगा मुकदमा

 पटना। बिहार के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा व पुलिस सेवा अफसरों के साथ दूसरे सरकारी अफसरों व कर्मियों की संपत्ति पर भी अब सरकार की निगाह रहेगी। संपत्ति का मामूली ब्यौरा चुकाने वाले अफसरों पर एक और जहां अनुशासनिक कार्यवाही होगी। वही प्रिपरेशन ऑफ कार्पोरेशन  एक्ट के तहत आपराधिक मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। अफसर यदि कारगर जैसे संसाधनों की खरीद करते हैं, तो महीने भर के अंदर इसकी सूचना सरकार को देनी होगी। 

100 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस के एंटी नारकोटिक्स दस्ते ने 100 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।  इस मामले में पुलिस ने 2 कारों को भी जप्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों के नाम हंसराज पामुलापति बांका से मामले की तहकीकात जारी है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि तस्करों के इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है गिरोह का सरगना पामुलापति आंध्र प्रदेश के गुंटूर का रहने वाला है। 

भारतीय अमेरिकी सेलिना को बाइडन ने बनाया फेडरल जज

 वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की अमेरिकी शालीना डी. कुमार को मिशिगन के पूर्वी जिले के लिए फेडरल जज के रूप में नामित किया। व्हाइट हाउस ने बुधवार को बयान जारी कर बताया, मिशिगन की यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में राष्ट्रपति की ओर से नामित फेडरल जज शालीना ने 2007 से ओकलैंड काउंटी छठे सर्किट कोर्ट में काम किया। जनवरी 2018 में मिशीगन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सर्किट कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था।  व्हाइट हाउस के मुताबिक शालीना अपने फेडरल जज कर्तव्यों के अलावा दीवानी और अपराधीक  दोनों तरह के मामलों पर नजर रखेगी। 

मंगलवार, 22 जून 2021

बिन सजनी घर

  मौली थोड़े दिनों के लिए मायके क्या गई, समीर फूले गुब्बारे की तरह उड़ने लगा लेकिन पीछे से जब घर संभालने की बारी आई तो गुब्बारे की हवा फुस हो कर रह गई. 

टिंगटोंग, टिनटोंग. . .लगातार बजती दरवाजे की घंटी से समीर हड़बड़ा कर उठ बैठा, रात पत्नी मौली को मुंबई के लिए रवाना कर एयरपोर्ट से लौटा तो घोड़े बेच कर सोया था. आज दूसरा शनिवार था, ऑफिस की छुटटी जो थी, देर तक सोने का प्लान किस कमबख्त ने भंग केर दिया . वह अनमनाया सा स्लीपर के लिए नीचे झुका, तो रात में उतार फेंके बेतरतीब पड़े जुटमोजे ही नजर आये. घंटी बजे जा रही थी. साथ ही मेड की आवाज-

  "अब जा रही हूं मैं, साहब, 2  पहले भी लौट चुकी हूं." समीर ने घड़ी देखी, उफ, 10 बज गए, मर गया, " अरे रुको, रुको, आता हूं" वह नंगे पांव ही भागा. मोजे के नीचे बोतल का ढक्कन, जो कल पानी पी कर बेफिक्री से फेंक दिया था, पांव के नीचे आया और वह घिसटता हुआ सीधा दरवाजे से जा टकराया. माथा सहलाते हुए दरवाजा खोला, तो मेड ने गमले के पास पड़ी दूध की थैली और अखबार उसे थमा दिए.  

  " क्या साहब, चोट लगी क्या? " खिसिआया सा 'कोई नहीं' के अंदाज में उस ने  सिर हिलाया था.           "मैं तो अब वापस घर को जाने वाली थी, " कहकर रामकली ने दांत निपोरे," घर पर बच्चे खाने के लिए बैठे होंगे. "

  "अरे मुझे क्यों थमा रही हैं, बाकी काम बाद में करना, पहले मुझे चाय बना दे और यह दूध भी उबाल दें. बाकी मैं कर लूंगा," समीर माथा सहलाते स्लीपर ढूंढता बाथरूम की ओर बढ़ गया.

   चाय तैयार थी. उसने टीवी ऑन किया, न्यूज़ चैनल लगा, चाय की चुस्कियों के साथ पेपर पढ़ने लगा. साहब, "मोटर सुबह नहीं चलाया क्या आप ने, पानी बहुत कम कम आ रहा, ऐसे तो काम करते घंटे लग जाएंगे, साहब." 

समीर की जवान दांतो के बीच आ गई. शाम को मौली ने मेरे कपड़े धोए थे, बोला भी था कि सुबह मोटर याद से चला लेना वरना पानी नहीं मिलेगा? 

  "मैं भूल गया, खाली किचनकिचन कर लो और जाओ.  वैसे भी घर कोई गंदा नहीं रहता. मौली फुजूल में करवाती रहती है सफाई, कुछ ज्यादा ही शोक है उसे।" 

काम ख़त्म कर मेड जाने को हुई," बाहर बालकनी से कपड़े याद से उतार लेना, साहब, अभी सूखे नहीं. बारिश वाला मौसम हो रहा है. दरवाजा बंद कर लो, साहब. " वह चली गई.

" ठीक है, ठीक है, जाओ. "चलो बला टली. अब आराम से जैसे चाहे रहूंगा. वह सोफे पर कुशन पर कुशन लगा टांगे फैला कर लेट गया. कितना आराम है. वहां, 2 बजे मैच शुरू होने वाला है, अब मजे से देख लूंगा. वरना मौली सोफे पर कहां लेटने देती. उसके दिमाग में अचानक आया कि रोहित, जतिन, सैम को भी साथ मैच देखने के लिए बुला लेता हूं, कुछ दिन तो पहले से आजादी एंजॉय करूं. उसने कॉल किया तो एक के साथ दोदो और आ गए.  

  "अरे वाह, यार रिश्ते, विवेक, मोहित तुम भी. अरे वाह, कमाल हो गया, यार, कितने दिनों बाद हम मिले." 

   "तेरी तो शादी क्या हुई, दोस्तों को पराया ही कर दिया, और आज बुलाया है वह भी जब भाभी घर पर नहीं."

   " तभी तो हिम्मत पड़ी बेचारे की," सभी हंसने लगे. 

  "यार कहां भेज दिया भाभी को ? 

  "और कहां, मुंबई यार,  हफ्तेदस दिनों के लिए. मायका भी है और उसकी सहेली की शादी भी. "

   "तब तो आजादी, बेटा समीर ,10 दिन मजे कर. " 

  " अच्छा, बोल, चाय या कोफ़ी पीनी है तुम सब को? हां, तो किचन उधर है औरफ्रिज इधर. बना लो मेरे लिए भी." समीर हँसा था. 

फिर तो जिसका मन जो आया, जब आया, बनाया, खायापिया. खाना समीर ने बाजार से मंगवा लिया. डायनिंग टेबल तक कोई ना गया, वहीं सोफे के पास सेंटर टेबल घसीट कर सब ने खापी लिया. मैच खत्म हुआ तो जीत का जश्न मनाने के लिए पिज़्ज़ापेस्ट्री की पार्टी हुई. सारे घर में हर प्रकार के जूठे बर्तनों की नुमाइश सी लग गई. खाने पीने के सामान भी मनमर्जी से बिखरे पड़े थे जैसे. उनके जाने के बाद समीर का ध्यान घर के बिगड़े नक्शे की और गया, शुक्र मनाया की मौली घर पर नहीं है, वरना इतना एंजॉय ना कर पाता. वह अभी ही बिखरा हुआ सब सही करवाती. कोई नहीं, कल छुट्टी है. कौन सा ऑफिस जाना है, मिनटों में सब अस्त-व्यस्त ठीक कर दूंगा कल. तभी बिजली कड़की और घर की लाइट गुल हो गई. घुप अंधेरा. कोई सामान तो ठिकाने पर था नहीं. पौकेट में हाथ डाला तो मोबाइल भी नहीं था, जो टॉर्च यूज कर लेता. शायद किचन में रखी थी. वह तेजी से किचन की ओर लपका तो टेबल से टकराया और नीचे गिर गया. उसने उठने के लिए टेबल का सहारा लिया तोफैले रायते में हाथ सन गया. कटोरे का रायता टेबल से नीचे गिर कर कपड़ेजूते पर से होता कारपेट पर फैल गया था. 'क्या मुसीबत है... चल कोई नहीं, 10 मिनट तो लगेंगे, हो जाएगा सब साफ,' सोचते हुए सोफा कवर से हाथ साफ कर डाले. फिर ध्यान आया, अरे यार, यह और काम बढ़ा लिया. कोई नहीं, मेड को ऐक्स्ट्रा पैसे दे दूंगा, ऐसी क्या आफत है ? 

आखिरकार माचिस, मोमबत्ती टटोलते हुए सही जगह पहुंच गया. 

  'शुक्र है मिल गई अपनी जगह, 'उस ने राहत की सांस ली, मोमबत्ती जलाई तो उसके चेहरे की मुस्कुराहट के साथ रोशनी चारों ओर फैल गई. 

  'अब साले मेरा खून पी रहा था...' उस ने पटाक से हाथ पर खून पीते मच्छर को मारा था. मौली 10 दिनों से सचेत कर रही थी समीर को. 'इनवर्टर का पानी कब से खत्म है, डाल दो वरना किसी दिन लाइट जाएगी तब पता चलेगा, मोटेमोटे मच्छर काटेंगे, पानी लाकर भी रख दिया. 'याद आया था समीर को. कैंडल एक और जमा कर, उसने पानी डालकर इनवर्टर चालू किया, तो लाइट आ गई. कमरा प्रकाश से नहा गया. 'जय हो मौली श्री की, यार तुमने बोतल लाकर ना रखी होती तो आज यह मच्छर मेरा कचूमर निकाल देते. डेंगू, चिकनगुनिया करवा ही डालते. उफ़, नहीं ... थेंक्यु मौली डियर.'

प्रकाश में कमरे में बिखरी गंदगी चमकने लगी और कारपेट पर फैला रायता भी. उसका ध्यान अपने कपड़ों की ओर गया.

 पहले तो इन्हें बदलता हूं... कहां गया वह स्लीपिंग सूट, नाहक ही वह खुटी पर ढूंढ रहा था. वह बेड पर तो सुकड़ा सा एक और पडा था जहां सुबह उतार कर फेंका था. मूली थोड़े ही यहां है जो झाड़ कर टांग देती. वह मुस्कुराया. मौली को याद करते हुए बिस्तर पर ओंधा लेट गया.

   बादल जोर से कडके और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. 

  उफ़, भूल गया ', हड़बड़ा कर खड़ा हो गया, ' बालकनी से कपड़े नहीं उतारे. '

वह भागा, सारे कपड़े पानी से सराबोर थे. सुबह से कई बार बूंदाबांदी पहले ही झेल चुके थे. थोड़ी गंध सी आने लगी थी कपड़ों में. उस ने नाक सिकोड़ी, उँह, कैसी अजीब गंध है. क्या दिमाग पाया है बेटा समीर, उतारने से फायदा क्या.  औरधुलने दे इन्हें बारिश के साफ पानी में. चल, सो जा. ' वह कमरे में आ कर वाशरूम गया. वहां तो और सड़ी सी गंध व्याप्त थी. 

  'छिछि दिन भर यारों ने जाजा कर यह हाल किया है. शिट... ' फ्लश किया, तो हुआ ही नहीं, पानी ही नहीं था. सुबह 5 बजे मोटर ऑन करनी ही है बेटा समीर याद से , वरना तो गया काम से...' वह अलार्म लगा बेफिक्री से सो गया. 

  " साहब, कितनी गंदगी मचा दी एक दिन में, क्या हाल बना दिया घर का, सारे के सारे बर्तन ही निकाल डाले, मुझसे तो ना हो पाएगा साहब किसी और को बुला लो, " रामकली की टिकटिक शुरू हो गई थी.

  "कोई नहीं, तू कर, हो जाएगा. आज पानी भरा हुआ है, तेजतेज आएगा. मैं सौ रुपऐ अलग से भी दे दूंगा." 

 रामकली एक घंटे तक काम करते हुए बड़बड़ाती ही रही. ' जमादार को कूड़ा भी क्यों नहीं दिया, गंध मार रहा है.'

 ' कैसे काम कराती है मौली ऐसी गवारो से, उफ, 'समीर पेपर ले कर बैठ गया. 

 " साहब, कारपेट पकड़ लो, आज तो धूप खिली है, बाहर कि बाहर ही साफ कर दूंगी, सुख भी जाएगी. यहां नीचे का फर्ज भी साफ हो जाएगा." 

 "क्या मुसीबत है, चलो जल्दी करो," वह मुंह बनाते हुए उठने लगा. 

"साहब, कल के बर्तन भी आपने नहीं समेटे थे, आज के धुले बरतनों से तो पूरा प्लेटफार्म भर गया. अच्छे से सहेज लेना साहब, बहुत संभाल कर धोए  हैं, कांच ही कांच, रे बाबा." दोनों कारपेट उठाएं वह धूप में आ गए थे. 

  "ओ तेरी की , साहब, आपने तो कपड़े भी नहीं उतारे तार पर से. क्या साहब ? सब गंध मारने लगे, फिर से धोने पड़ेंगे, साहबजी. "  

  "6 पेंट, 6 शर्ट  स्लीपिंग सूट, चादरे, मौली को अभी ही सब धो कर जाना था, क्या करूंगा, कल तो ऑफिस है...शिट."   

  "सब ले जाकर मशीन में ही तो घुमाना है, साहब, यह पकड़ो," उस ने कपड़े उतार कर समीर को पकड़ा दिया और अंदर काम निपटाने चली गई. समीर वाशिंग मशीन का ढक्कन खोला और सारे कपड़े उस में पटक दिए. पानी में साबुन डाला और मशीन सेट कर चालू कर दी. फोन पर ब्रेड, बटर, अंडे मैगी आर्डर कर के मंगा लिए. रामकली चली गई तो उसने चल रहा हल्का म्यूजिक लाउड कर दिया और अपना नाश्ता बनाने साथ किचन में एक शेफ के अंदाज में घुसा.  

  'आज बनाऊंगा अपना पहले वाला जिंजरगार्लिक ऑम्लेट, करारे बटर टोस्ट और बेहतरीन कॉफी. यार, इतने बर्तन... मौली ही आकर रखेगी, पर मैं पैन और चाय के लिए भगोना कहां से ढूंढूं, मिल गया. ' उसे हैंडल दिखा, पकड़ कर जो खींचा, सारे बर्तन धडधडा कर नीचे गिर गए, जो कांच के थे, टूट गए थे. उस की जवान दांतो के बीच आ गई थी, मौली के मायके के महंगे वाले इंपोर्टेंटसेट के 3 कप 2 गिलास एक प्लेट धराशायी पड़े थे. 

  'अजब आफत है, कैसे बेतुके रख गई बेवकूफ मेड, ' उसने पैर से एक ओर किए, बड़े टुकड़े डस्टबिन में डालले और मनोयोग से नाश्ता बनाने जुट गया. 

    'वाह क्या खुशबू है, क्या स्वाद. ' तभी मोबाइल बज उठा. उधर से मौली थी, बोली, "क्या चल रहा है?" 

  "अभी अपना बढ़िया सा ब्रेकफास्ट तैयार किया है, बाद में वेज तड़का मैगी का लंच."

  "इतनी लेट ब्रेकफास्ट, क्या बनाया शेफ साहब ने जरा मैं भी तो सुनूं, " वह हंसी.  

   "तुम होती हो हैरान होती, तुम होती तो खुश होती, तुम होती तो ये खाती, तुम होती तो वो... " वह अमिताभ बच्चन का डायलौग के अंदाज़ में बोलते हुए मुस्कुरा रहा था. 

     "अच्छाअच्छा, बस कल की तैयारी कर ली? कपड़े कल प्रैस होने के लिए दे दिए थे ना ?" वह हंसते हुए बोली. 

  उसे ध्यान आया कपड़े, मशीन में कब से पड़े रहे गए, भूल ही गया था, मरा.... 

    " हाहा डियर, बस, आता ही होगा चंदू . शायद वही आया, मैं बाद में बात करता हूं. " सच बोल कर मरता क्या, उसने झट से झूठ बोलकर मौली के आगे अपनी साख बना ली. वाशिंग मशीन की ओर लपका. पानी ड्रेन आउट होने पर जो देखा, खाना बनाते वक्त लाउड म्यूजिक के शोक ने मार डाला था, कपड़ों पर नजर पड़ी तो सारा मूड खराब हो गया. उसकी नई गुलाबी शर्ट इतरा कर गई कपड़ों पे अपना रंग जमा चुकी थी. उस ने सिर पकड़ लिया. साफ पानी में 2 बार निकाला पर रंग ना गया. उस के चेहरे पर रंग अलबत्ता उड़ गया. मौली तो बेहद गुस्सा करेगी, बर्थडे पर उसकी दी पैंट शर्ट दोनों ही खराब हो गई. सारे कपड़े जल्दी-जल्दी तार पर फैला डाले. इन में से तो कोई कल पहन के जाने लायक नहीं होगी. कोई पहले की शर्ट पैंट ही उसने छांट कर प्रेस करवा ली. पर इस काम में पूरी अलमारी, पूरे कमरे की ऐसीतैसी हो गई थी. पर वह खुश था, चलो काम तो बन गया. उसने पास बिखरे कपड़ों में से थोड़े बहुत उठाकर अलमारी में ठूस दिए. 

शाम को दोस्तों का फिर जमघट लगना था. फिर नाइटशो, किसी इंग्लिश मूवी का प्रोग्राम था. लेकिन उससे पहले उन्हें, वादे अनुसार अपने हाथों की बनी स्पेशल चिकनबिरयानी खिलानी थी. उस ने सोचा, शान में हाक दिया कि बड़ी अच्छी बनाता हूं. अब फस गया बेटा समीर. तैयारी कर ले, वरना हो नहीं पाएगा. 

 लगभग 2 घंटे बाद सारा घर ही उसकी भीषण तैयारी से बन रही बिरयानी की गवाही दे रहा था. हौल मैं प्याज लहसुन के छिलके पॉलिथीन में पड़े थे. अदरक के छिलके चैस की गोटियां बने टेबल पर चिपके पड़े थे. मौली के संजोए सारे मसाले कैबिनेट से बाहर आकर गैस स्टॉप के अगल-बगल पूरे प्लेटफार्म पर जैसे मार्च पास्ट करने निकले थे. 

  फ्रीज तो ऐसे मुंहबाए खड़ा था मानो डकैती पड़ गई हो, उसमें इक्कादुक्का समान ही नजर आ रहा था. कई प्रकार के बर्तन और टूल्स, यूटेंसिल्स, गजेट इस्तेमाल करने में कोई कोताही नहीं बरती गई थी, जो उनकी बेकाबू भीड़ बता रही थी. 

समीर ने गुंधे आटे का सांप बना बिरयानी के पतीले का मुंह बंद किया  तो उसने कार्य पूरा कर लेने की खुशी में गर्व से चौड़ी मुस्कान चेहरे परफैला ली. घड़ी में 7 बज रहे थे. वह बिरयानी बंद कर नहाने के लिए बाथरूम में  जा घुसा. शावर के नीचे 2 मिनट ही हुए होंगे, दरवाजे की घंटी बजी थी. 

तौलिया लपेट कर उसने दरवाजा खोला था. 

  "बन गई तेरी बिरयानी ? सामान तो खूब फैला रखा है, " दोस्तों ने कहा. "क्यों, लाजवाब खुशबू आ नहीं रही, "एक ने चुटकी ली तो सब हंस पड़े. "बस यार, आने ही वाली है खुशब. थोड़ा सब्र करो. यार, तुम सब कोल्ड ड्रिंक निकालो. मैं बस अपने बदन की खुशबू का इंतजाम कर अभी आया, " समीर जोरो से हंसा. 

 पतीले का आटा मुंह खोल चुका था. बिरयानी की खुशबू आने लगी थी. समीर पतीला उठाकर डाइनिंग टेबल पर ही ले आया, " है न जोरदार खुशबू, " वह मुस्कुराया . 

   किसी ने खीरा,  किसी ने प्याज, किसी ने गाजर तो किसी ने टमाटर ढूंढ कर कांटे, सलाद भी बन गया. सब ने अपनी प्लेटो में चाव से परोसा और खाने बैठ गए. 

  "कैसी लगी ? " समीर ने कॉलर ऊंचा कर पूछा.  

  "अबे नमक तो डाला ही नहीं, खुद खा कर देख, मिस्टर लाजवाब, " सब हंस पड़े. 

" ला भई,  नमक ले आ, "ऊपर फिर से डालकर सब ने किसी तरह बिरयानी खाई और मूवी के लिए भागे. 

  मूवी से लौटकर समीर ने जूतेमोजे उतारे और वेसे ही कपड़ों में बिस्तर पर पड़े गीले टौवेल के ऊपर ही सो गया. सुबह रामकली आई तो चारों और कूड़ा व फैला सामान देखकर उसकी टिकटिक शुरू हो गई. 

  "साहब, ऐसे तो मैं काम नहीं कर पाऊंगी, रोजरोज इतना काम मेम साहब आ जाएं, तो बुला लेना. मैं जाती हूं. " 

  "अरे, कहां जाती है, मैं दे दूंगा ना फालतू पैसे. वो दोस्त आ गए तो क्या करूं, जल्दीनिबटाओ, मुझे ऑफिस भी जाना है."

  "नहीं साहब, मुझे गांव जाना है, 8 बजे की ट्रेन पकड़नी है. मां की तबीयत खराब है, सोचा था काम जल्दी करके बोल दूंगी पर ना हो पाएगा, साहब." वह केवल सिंक के बर्तन धो कर चली गई थी.  'तू और तेरी मेमसाहब, चलो छुट्टी... ' मन में बुदबुदाते बताते हुए उसने दरवाजा बंद किया.  

कोई सामान अपनी जगह नहीं था पानी पीने को फ्रिज खोला तो एक बोतल भी नहीं मिली. बड़ी मुश्किल से वह तैयार हुआ. बाहर ही ब्रेकफास्ट कर लूंगा, कोई नहीं वह ऑफिस के लिए निकल गया. ऑफिस में फोन आया था मौली का. मेरी बड़ी बुआ अपनी बेटी रिंकू को परीक्षा दिलाने के लिए रात की गाड़ी से दिल्ली पहुंच रही है. 4 दिन घर पर ही रुकेगी, मैनेज कर लोगे न, बाद में मैं भी पहुंच ही जाऊंगी."  

  " हां हां, डोंट वरी, " नई  नई शादी है यह नहीं बोलता तो मरता क्या. 

  "थैंक यू डियर, तुम्हारी पाककला शौक के बारे में सुनकर तुम से बहुत खुश हैं बुआ, मैं ने उन्हें बताया था." लो घर लौट कर उससे ने अपनी समझ से घर को काफी दुरुस्त किया और लल्लाला करते हुए बुआ जी को स्टेशन लेने चला गया. 

चौथे दिन जब मौली ने घर में प्रवेश किया तो उसकी चीख निकलतेनिकलते बच्ची, मुंह खुला रह गया.वह फटीफटी आंखों से अपने प्यारे घर को पहचानने की कोशिश कर रही थी. क्या हॉल क्या किचेन; क्या बेडरूम, बाथरूम, देखे नहीं जा रहे थे उस से अजीब सी गंध से जल्दी ही उसका मुंह क्या, नाक भी सिकुड़ चुकी थी. सुना ही था लोगों से आज देख भी लिया, बिन सजनी घर.  

  'बाप रे, कैसे सफाई पसंद बुआ और रिंकू ने यहां 3 दिन गुजारे होंगे. यह क्या किया समीर ने. ' 

   " समीर, दिस इस टू मच, यार उसने घर का बिगड़ा  नक्शा दिखा कर पूछना चाहा था. 

  "क्या करता, बदमाश मेड तुम ने रखी थी, छुट्टी लेकर चली गई. मैं क्या करता? "खैर, यह सब छोड़ो, बुआ जी और रिंकू मार्केट से आते होंगे. तुम फ्रेश होकर जल्दी आओ और खाना लगाओ, आज तुम्हारी पसंद का सब बाहर से ले आया हूं, "वह मुस्कुराया.मौली के आ जाने से आज वह बेहद खुश, बहुत चैन की सांस ले रहा था. ललललाला करते हुए उसने लाउड म्यूजिक लगा दिया। फ्रेस... ऐसे कबाड़ में? फ्रेश होने से पहले तो दसियो  काम करने को दिख रहे हैं, समीर." पर समीर को लाउड म्यूजिक मैं कुछ ना सुनाई दिया.

  मौली ने सैंडल एक ओर कर चुन्नी कमर में बांधी और सबसे पहले मेड का नंबर मिला दिया...  

शुक्रवार, 18 जून 2021

एसपी क्राइम पर अभद्रता का आरोप, महिला इंस्पेक्टर ने दिया इस्तीफा

बुलंदशहर। पहले अधिवक्ताओं से और फिर फॉलोअर से हुए विवाद के बाद सुर्खियों में आए एसपी क्राइम कमलेशबहादुर पर अब महिला इंस्पेक्टर ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। बिना वजह कार्यालय में बुलाकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए महिला इंस्पेक्टर ने एडीजी व एसएसपी को व्हाट्सएप पर इस्तीफा भेजा है। शिकायत जांच प्रकोष्ठ में तैनात महिला इंस्पेक्टर आरती सोनी की उम्र करीब 58 साल है। इंस्पेक्टर सोनी का आरोप है कि गुरुवार सुबह उन्हें एसपी क्राइम ने कार्यालय बुलाया और बिना वजह से अपमानित किया।

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...