बुधवार, 28 जुलाई 2021

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व मे जिलाधिकारी का घेराव

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार द्वारा जासूसी कांड,किसानों के साथ अन्याय ,बढ़ती हुई महंगाई ,बढ़ती हुई बेरोजगारी को लेकर सेक्टर 19 चौराहा पर एकत्रित हुए और जिला अधिकारी केम्प कार्यालय सेक्टर 27 के घेराव करने के लिए पैदल आगे बढ़े, परन्तु उत्तर प्रदेश सरकार चाल चरित्र और चेहरा नोएडा पुलिस के रूप में चरितार्थ हुआ पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बेहद अनैतिक तरीके से बलपूर्वक हिरासत में लिया और बस में भरकर सेक्टर 20 थाने ले जाया गया 3 घंटे बाद हिरासत में रखने के बाद पुलिस द्वारा छोड़ा गया।

थाने में आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि किसी भी अलोकतांत्रिक ताकत के समक्ष हम झुकेंगे नही विरोध करना हमारा संवैधानिक अधिकार है ये हम करेंगे अबकी बार मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर गौतमबुद्ध नगर से विदा किया जाएगा। हम पुलिस प्रशासन की धमकियों के आगे डरने वाले नहीं है। महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन ने कहा कि योगी सरकार की दमन कारी नीतियों का विरोध जारी रहेगा ।

  इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन,युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर,युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौतम अवाना, उपाध्यक्ष ललित अवाना, एन एस यू आई के जिलाध्यक्ष राजकुमार मोनू , अल्पसंख्यक चैयरमेन मोहम्मद गुड्डू, रिजवान चौधरी, जावेद खान,लियाकत चौधरी, रामकुमार शर्मा, सतेंदर शर्मा, डॉ सीमा,बीरो देवी,युवा कांग्रेस जिलाप्रभारी श्रुति,असरफ खान,लाला गुज्जर ,अरुण नागर ,बेगराज धामा आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...