रविवार, 12 जून 2022

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

*🚩जय सत्य सनातन🚩*


*🌥️ 🚩युगाब्द-५१२४*
*🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०७९*
*⛅ 🚩तिथि - त्रयोदशी जून 12 प्रातः 03:23 से रात्रि 12:26 तक*
*⛅दिनांक 12 जून 2022*
*⛅दिन - रविवार*
*⛅शक संवत - 1944*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - ग्रीष्म*
*⛅मास - ज्येष्ठ*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅नक्षत्र - विशाखा रात्रि 11:58 तक तत्पश्चात अनुराधा*
*⛅योग - शिव शाम 05:27 तक तत्पश्चात सिद्ध*
*⛅राहुकाल - शाम 05:44 से 07:26 तक*
*⛅सूर्योदय - 05:54*
*⛅सूर्यास्त - 07:26*
*⛅दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
*⛅ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 04:30 से 05:12 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12.19 से 01:01 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*
*⛅ विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹निर्जला एकादशी व्रत खोलने की सही विधि :-*

*🌹द्वादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान व जप-ध्यान का नियम करके, सूर्य भगवान को अर्घ्य देना चाहिए, सेवापूजा की जगह पर बैठकर भुने हुए सात चनों के चौदह टुकड़े करके अपने सिर के पीछे फेंकना चाहिए । ‘मेरे सात जन्मों के शारीरिक, वाचिक और मानसिक पाप नष्ट हुए’- यह भावना करके सात अंजलि जल पीकर और चने के सात दाने खाकर व्रत खोलना चाहिए ।*

*🌹उसके बाद नींबू को गुनगुने पानी मे मिलाकर नींबू पानी पिएं ।*

*🌹आधा-एक घण्टे के बाद मूंग का पानी पियें, कुछ समय के बाद मूंग खाएं ।*

*🌹 मूंग खाने के एक-डेढ़ घण्टे के बाद सामान्य भोजन ले सकते है ।*

*🌹पूरे दिन गुनगुना पानी ही पियें तो अच्छा होगा, कोई भी भारी चीज न खाएं, पूरा दिन मूँग ही खाएं तो अति उत्तम होगा ।*

*🔹५ चीजों से आयुष्य और आरोग्य बढ़ता है :*
👉 *१] संयम : पति – पत्नी हैं फिर भी अलग रहें, थोडा संयम से रहें ।*
👉 *२] उपवास : १५ दिन में एक उपवास करें ।*

👉 *३] सूर्यकिरणों का सेवन : रोज सुबह सिर को ढककर शरीर पर कम-से-कम वस्त्र धारण करके ८ मिनट सूर्य की ओर मुख व १० मिनट पीठ करके बैठे । सूर्य से आँखें न लड़ाये ।*

👉 *४] प्राणायाम : प्रात:काल ३ से ५ बजे के बीच प्राणायाम करना विशेष लाभकारी है । यह समय प्राणायाम द्वारा प्राणशक्ति, मन:शक्ति, बुद्धिशक्ति विकसित करने हेतु बेजोड़ है ।*

👉 *५] मंत्रजप : मंत्रजप से आयुष्य, आरोग्य बढ़ता है और भाग्य निखरता है ।*

*🔹इन ५ कारणों से आयुष्य नष्ट होता है :*

👉 *१] अति शरीरिक परिश्रम*

👉 *२] भय*

👉 *३] चिंता*

👉 *४] कामविकार का अधिक भोग*   
👉 *५] अंग्रेजी दवाइयाँ, कैप्सूल, इंजेक्शन, ऑपरेशन आदि की गुलामी*

बुधवार, 8 जून 2022

पूरी जगन्नाथ की फिल्म जन गण मन के लिए पैन इंडिया क्वीन पूजा हेगड़े ले रही हैं मार्शल आर्ट ट्रेनिंग

प्रतिष्ठित कान्स फिल्म समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, अब  पुरी जगन्नाथ के जन गण मन में पूजा हेगड़े देश का गौरव बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह जगन्नाथ निर्देशित फिल्म में पहली बार एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा हैं। पैन इंडिया क्वीन ने बड़ी टिकट वाली फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है और इसमें थाईलैंड के लड़ाकू मास्टर्स के साथ प्रशिक्षण शामिल है।

उनकी आगामी फिल्म के निर्माताओं ने हेगड़े को कॉम्बैट में प्रशिक्षित करने के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों को नियुक्त किया है। अपनी भूमिका को प्राथमिकता देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध, अला वैकुंठपुरमलो अभिनेत्री ने निरंतर एनर्जी के साथ प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और लगातार चार दिनों तक प्रशिक्षण जारी रखेगी। हालांकि उनकी भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी आउट नहीं है, लेकिन एक्शन दृश्यों के लिए उनकी तैयारी हमें आश्चर्यचकित करती है कि दर्शकों के लिए उनके पास क्या सरप्राइज है।

पूजा अपनी आगामी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में सलमान खान के साथ, सर्कस में रणवीर सिंह और SSMB28 में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी।

🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

*🚩जय सत्य सनातन🚩*


*🌥️ 🚩युगाब्द-५१२४*
*🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०७९*
*⛅ 🚩तिथि - अष्टमी सुबह 08:31 तक तत्पश्चात नवमी*
*⛅दिन - बुधवार*
*⛅शक संवत - 1944*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - ग्रीष्म*
*⛅मास - ज्येष्ठ*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि ( 09 जून प्रातः 04:31 ) तक तत्पश्चात हस्त*
*⛅योग - सिद्धि ( 09 जून प्रातः 03:27) तक तत्पश्चात व्यतिपात*
*⛅राहुकाल - दोपहर 12:29 से 02:20 तक*
*⛅सूर्योदय - 05:53*
*⛅सूर्यास्त - 07:24*
*⛅दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
*⛅ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 04:29 से 05:11 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12.18 से 01:00 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण-बुधवारी अष्टमी*
*⛅ विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹बुधवारी अष्टमी : 08 जून 2022 🌹*

*🌹पूण्य काल : सूर्योदय से सुबह 08:31 तक*

*🌹बुधवारी अष्टमी को  किये गए जप, तप, मौन, दान व ध्यान का फल अक्षय होता है ।*

*🌹मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं ।  इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है ।*
*(शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*

*🔹व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप, पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की, और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है । जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है ।*
*🔹अपाचन हो तो 🔹*
*👉अपाचन बढ़ा तो अजवाइन, सौंठ और काली मिर्च का मिश्रण करके वो पाउडर एक चुटकी ले तो पाचन ठीक होगा...सुबह ले लें और २/३ घंटे बाद भोजन करें...*

ट्रेलर आउट: पैनोरामा स्टूडियोज खुदा हाफिज चैप्टर II प्यार की 'अग्नि परीक्षा'

हैप्पी एंडिंग के बाद क्या होता है यह उत्सुकता हम सब में है, खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा फिल्म आने वाली उस कहानी को दर्शाता है। विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत, आगामी फिल्म के मुख्य पात्र समीर और नरगिस की कहानी को रेखांकित करती है, जिन्हें परिस्थितियों और समाज द्वारा चुनौती दी जाती है। 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार, फारुक कबीर द्वारा निर्देशित यह फिल्म की घोषणा से ही लोगों में उत्साह भर गया। अब निर्माताओं ने एक एक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया हैं जिसमे दिखाया गया है की कैसे सच्चे प्यार को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ता है।

इस ट्रेलर की झलक विद्युत को एक नए अवतार में दिखाता है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देगा। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में विद्युत (समीर) को साहसी किरदार में दिखाया गया है, जो अपनी लापता बेटी की तलाश में है और उसे घर लाने के लिए किसी भी हद्द को पार कर सकता हैं।

 विद्युत कहते हैं, ''खुदा हाफिज की सफलता के बाद दर्शकों ने हमसे पूछा कि एक हैप्पी एंडिंग के बाद क्या होता है। हमने इस पर विचार किया और महसूस किया कि समाज को भी एक परीक्षा से गुजरना होगा। हमने पहले चैप्टर के घटनाओं के बाद यह सोचा की समीर और नरगिस को ज़िंदगी में आगे क्या होगा। इस तरह हम दूसरे चैप्टर पर पहुंचे। इसका ट्रेलर यह दर्शाता है कि प्यार की परीक्षा पास करना कितना चुनौतीपूर्ण और क्रूर हो सकता है।”

शिवालिका ओबेरॉय कहती हैं, ''हर प्रेम कहानी को एक 'अग्नि परीक्षा' से गुजरना पड़ता है। पहला चैप्टर समीर और नरगिस द्वारा तमाम मुश्किलों के बावजूद एक-दूसरे को फिर से खोजने के बारे में था। लेकिन क्या उनका प्यार नई चुनौतियों का सामना कर पाएगा? यह एक प्यार की परीक्षा है जिसे हम बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।”

फिल्म निर्माता, फारूक कबीर कहते हैं, "मैं आभारी और उत्साहित हूं कि खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। खुदा हाफिज के फर्स्ट चैप्टर को ओटीटी पर रिलीज किया गया और सिनेमा प्रेमियों ने इसे बहुत प्यार दिया था हमारी पहली फिल्म खुदा हाफिज को मिले प्यार के लिए हम वास्तव में आभारी हैं। दूसरे चैप्टर में समीर और नरगिस के बारे में दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रही हैं।"

पैनोरामा स्टूडियोज के संस्थापक और एमडी, कुमार मंगत पाठक कहते हैं, “खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा के ट्रेलर में किसी के साथ प्यार में होने और उनके लिए कुछ भी कर गुजरने के जज्बे को दर्शाया गया है। हमें उन दर्शकों के लिए फिल्म को प्रस्तुत करना उत्साहित कर रहा है जो चैप्टर II का इतनी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।"

ज़ी स्टूडियोज, सिनेर्जी और पैनोरामा स्टूडियोज और पैनोरामा स्टूडियो प्रोडक्शन पेश करते हैं - खुदा हाफिज चैप्टर II - अग्नि परीक्षा, फारूक कबीर द्वारा लिखित और निर्देशित, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, स्नेहा बिमल पारेख, राम मीरचंदानी द्वारा निर्मित, मिथुन और विशाल द्वारा संगीत के साथ। संजीव जोशी, आदित्य चौकसे, हसनैन हुसैनी और संतोष शाह द्वारा सह-निर्मित, और विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत है। पैनोरामा स्टूडियोज और एक्शन हीरो फिल्मस का एक्शन ड्रामा 8 जुलाई, 2022 को पैन इंडिया रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

OCEAN DAY


 

ganga dussehra


 

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...