लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 रिक्त सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव की अधिसूचना 5 सितंबर को जारी होगी। इस दिन से नामांकन पत्र भरने शुरू हो जाएंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 12 नवंबर है। 1 दिसंबर को मतदान होगा वह 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
विधान परिषद में लखनऊ वाराणसी आगरा में रखवा इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक के अलावा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद व गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक की सीटें इस साल 6 मई को रिक्त हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के कारण इन सीटों पर चुनाव नहीं हो पा रहा है। अब चुनाव आयोग ने विधानसभा की 11 सीटों के लिए भी चुनाव करने का फैसला लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 5 नवंबर से 12 नवंबर के बीच नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 13 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 नवंबर को नाम वापस लिए जाएंगे। 1 दिसंबर को सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी उन्होंने बताया कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें