कोरोना महामारी से वैश्विक लड़ाई का नेतृत्व कर रहे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेबरेसस किसी संक्रमित के संपर्क में आ गए हैं। इसके चलते उन्होंने खुद को कवारन्टाइन कर लिया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। महानिदेशक टेड्रोसे ने रविवार रात एक ट्वीट में बताया कि वह स्वस्थ हैं और उनमें कोई लक्षण भी नहीं है, लेकिन डब्ल्यूएचओ के प्रोटोकॉल के तहत वे कुछ दिनों तक सेल्फ-क्वारंटाइन में रहेंगे। इस दौरान घर से ही काम करेंगे। हालांकि डब्ल्यूएचओ के ट्वीट में यह नहीं बताया गया कि उनके संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना संक्रमित हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें