रायबरेली। सिविल लाइंस स्थित कीमती भूखंड को लेकर चर्चा में आई। कमला नेहरू एजुकेशन सोसाइटी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित विधायक अदिति सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के बागी तेवरों को लेकर चर्चित नहीं विधायक ने जिस संस्था पर आरोप लगाया है। उसमें कई बड़े कांग्रेसी नेता जुड़े थे। वर्तमान में जो कार्यकारिणी है। उसमें भी कई दिग्गजों के नाम शामिल है। सदर विधायक ने सोमवार को ईओडब्ल्यू के महानिदेशक राजेंद्र पाल सिंह को उक्त सोसाइटी की जांच व कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि सोसाइटी की व्यावसायिक और आर्थिक गतिविधियों में काफी अनियमितताएं मिली है। संस्था गलत कार्य शैली का प्रयोग करके आम जनमानस को प्रताड़ित कर रही है। इससे प्रतीत होता है कि यह एक फर्जी सोसायटी है। उन्होंने सोसाइटी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें