भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राजभवन सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इन दोनों के अलावा उनके परिवार के पास और सदस्य का भी संक्रमण का उपचार चल रहा है। राजभवन के अधिकारी ने ट्विटर पर लिखा कि माननीय राज्यपाल और उनकी पत्नी कोरोनावायरस उनके संपर्क में आए। सभी लोगों को अपनी जांच कराने का अनुरोध किया जाता है। राज्यपाल पत्नी और पांच अन्य लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर राज्यपाल और उनके परिजनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें