घाटमपुर के गैंगस्टर पप्पू की हत्या का मामला, दरोगा समेत तीन को भेजा जेल, दो फरार आरोपियों की तलाश
कानपुर। घाटमपुर के आदर्श गांव में गैंगस्टर पप्पू बाजपेई (45) की हत्या में दरोगा प्रेमवीर सिंह समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया। बाकी दो आरोपियों पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। वही मौके से बरामद खोखे और दरोगा की पिस्टल की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि पूरी सरकार क्रिस्टल (9mm) से ही चलाई गई। पुलिस की पूछताछ में भी दरोगा ने अपना जुर्म कबूल किया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सख्ती से पूछताछ की गई तो दरोगा ने बताया कि उससे बहस हुई। विवाद बढ़ा तो बस गोली मार दी। हालांकि अक्सर अभी यह खुलकर नहीं बोल रहे हैं कि हत्याकांड के पीछे की वजह पुलिस की वसूली रही या कुछ और।
भदरस गांव में शुक्रवार शाम जुए की फड़ चल रही थी। घाटमपुर थाने में तैनात दरोगा प्रेमवीर सिंह यादव व सिपाही दीपांशु सादे कपड़ों में वहां पहुंचे थे। सभी जुआरी भागने लगे लेकिन पप्पू वहीं रह गया। आरोप है कि रुपए लूटने के विरोध में दोनों में विवाद हुआ और दरोगा ने पप्पू के सीने में पिस्टल से गोली दाग दी। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे बाद शनिवार रात को दरोगा को गिरफ्तार किया था। नामजद आरोपी विरेंद्र व बड़का को भी गिरफ्तार किया। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों दुर्ग सिंह और विशंभर सिंह की तलाश की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें