मेरठ। सरधना के भाजपा विधायक का संगीत सोम विवादित बयानों के साथ एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। रविवार को संगीत ने फेसबुक पर लाइव आते हुए न केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराने पर खुलकर बोले बल्कि इसे आतंकवाद से जोड़ते हुए उसी भाषा में जवाब देने की बात कही। संगीत ने फेसबुक पर लाइव अपने 25 मिनट के संबोधन में कहा कि हाथ में कलावा बांधकर राम, श्याम, कपिल और राजू बन कर एक मिशन के तहत हमारे सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यह आतंकवाद का हिस्सा है। जिसके लिए लगातार फीडिंग हो रही है। इससे स्पष्ट है कि ठेला लगाने वाले और मजदूरी करने वाले युवक इसमें शामिल है। संगीत ने कहा कि जिस तरह आतंकवादी सोच के तहत पूरे देश में घटनाएं हो रही है। उसमें हम पुलिस के भरोसे नहीं रह सकते।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें