गुरुवार, 5 नवंबर 2020

छेड़खानी से परेशान पूर्व जिला सचिव ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को चप्पल से पीटा






उरई। शहर कोतवाली अंतर्गत स्टेशन रोड पर रविवार दोपहर कांग्रेस की पूर्व सचिव ने अपनी बहन के साथ मिलकर पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा को जमकर चप्पलों से पीटा। पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जिला अध्यक्ष से पूछताछ कर रही है।

उरई के एक मोहल्ले की निवासी पूर्व सचिव का आरोप है कि करीब 1 माह से अनुज उसे परेशान कर रहे थे। तब तंग आकर यह कदम उठाना पड़ा। बताया कि रविवार को स्टेशन रोड से वह अपनी बहन के साथ जा रही थी। तभी रास्ते में मिले अनुज ने छींटाकशी शुरू कर दी। सबक सिखाने को कॉलर पकड़कर चप्पलों से पीटा मौके पर भीड़ जुटने पर दोनों बहने वहां से चली गई। कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्र ने बताया कि जिला अध्यक्ष से थाने में पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपित अनुज मिश्रा ने भी 5 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कहा है कि पूर्व जिला सचिव को घर बनवाने के लिए उन्होंने साढ़े तीन लाख की मदद की थी। रुपए वापस मांगने पर राजनीतिक छवि खराब करने को तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। मारपीट के दौरान 20 हजार नगद, तीन लाख रूपये कीमत की सोने की चेन भी छीन ली। घटना के बाद पूर्व सचिव ने बहन के साथ पत्रकार बताने में कहा कि जिला अध्यक्ष की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई फिलहाल इस घटना को कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व साजिश मान रहा है। पार्टी ने पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य प्रदेश महासचिव राहुल राय उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस दक्षिण जॉन की अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, किसान कांग्रेस बुंदेलखंड जोन के चेयरमैन शिव नारायण सिंह परिहार व रंजना बराती लाल पांडे की पांच सदस्यीय जांच समिति गठित कर जालौन बिजी हैं। समिति जल्द अपनी रिपोर्ट देगी। 

 

 



 



 









कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES