मुंबई। कोरोना वैक्सीन आगामी तीन महीने में सभी के लिए उपलब्ध होने वाली है। महाराष्ट्र सर्कार ने सबसे पहले डॉक्टरों और स्वास्थकर्मियो को कोरोना का टीका देने की तैयारी की है। इसके लिए सूची भी तैयार की जा रही है, लेकिन इसमें निजी डॉक्टरों को शामिल नहीं किया गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिऐसन ने इसे सर्कार का दोहरा रवैया बताते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है और मांग की है कि निजी डॉक्टरों को भी पहले चरण में कोरोना टिका दिया जाऐ। इंडियन मेडिकल एसोसिएसन महाराष्ट्र के अध्यक्ष अविनाश बोंडवे ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य विभाग के सचिव सभी जिलाधिकारियों, महानगरपालिका अयुक्त और विभागीय आयुक्त को 23 अक्टूबर को पत्र जारी किया है। इसमें कोरोना काल में रात दिन मरीजों की सेवा में लगे रहने वाले डॉक्टरों, स्वास्थकर्मियों और नर्सो को कोरोना टीका देने के लिए कहा गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें