सोमवार, 2 नवंबर 2020

दिल्ली की तरह जिले के मॉल में भी मिलेगी शराब





ग्रेटर नोएडा। दिल्ली की तरह ग्रेटर नोएडा और नोएडा के मॉल में भी शराब मिलेगी। प्रदेश सरकार के आदेश पर जिला आबकारी विभाग ने लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया है। अभी नोएडा के सेक्टर-74 स्थित एक मॉल में लाइसेंस जारी किया गया है। एक मॉल में कई दुकानों के लिए लाइसेंस जारी किया जा सकता है। जिला आबकारी अधिकार राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि सरकार ने इस साल मॉल में शराब की बिक्री का लाइसेंस जारी करने का आदेश दिया है।


लॉकडाउन के कारण अभी तक लाइसेंस का कोई आवेदन नहीं आया था। लेकिन अब आवेदन आना शुरू हो गए हैं। नोएडा के सेक्टर 74 स्थित नॉर्थ आई मॉल के लिए एक लाइसेंस जारी किया गया है। इसी मॉल के लिए एक और आवेदन आया है। एक लाइसेंस की फीस 12 लाख वार्षिक है। इस वित्तीय वर्ष के काफी महा निकल चुके हैं। उसी आधार पर लाइसेंस फीस ली जाएगी। एक मॉल में एक से अधिक दुकान के लिए लाइसेंस जारी किया जा सकता है। दुकान पर केवल महंगी शराब की बिक्री होगी बता दें कि जिले में अंग्रेजी शराब की 115, बियर 129 और देश विदेशी की 114 दुकानें हैं। 

 

 



 



कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES