मंगलवार, 3 नवंबर 2020

मुंबई में बिना मास्क वालो से वसूले 3.5 करोड़

मुंबई। कोरोना का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र के मुंबई में गया है। ऐसे में बीएमसी ने बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मुंबई में बिना मास्क घूमने वाले गैर जिम्मेदार शख्स पर बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए अब तक जुर्माने के तौर पर 3.5 करोड़ रुपए वसूल किये है। बता दे कि कोरोना वायरस से लोगो को संक्रमित होने से बचाने के लिए बीएमसी ने मुंबई में 'नो मास्क नो एंट्री' अभियान हर जगह लागू किया है। इसके साथ ही बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर बीएमसी ने 200 रुपए का जुर्माना लगाने का भी प्रावधान रखा है।  


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES