डॉ. रूपेश कुमार ने दी संबंधित अधिकारी को इस कृत्य के लिए कठोर चेतावनी
प्रतापगढ़. जिले में एक श्रमिक के साथ अफसर द्वारा अभद्रता का मामला सामने आया है। दरअसल, श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कई मजदूर प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचे थे। यहां एकसे अपने घरों को रवाना होने के लिए श्रमिक बसों में बैठ रहे थे। तभी एक अधिकारी ने अपना गुस्सा निकालते हुए एक श्रमिक को लात मार दी। जिले में हर दिन एक-दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन आ रही है। जंक्शन पर मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग से लेकर उन्हें रोडवेज बसों में बैठाने का काम अफसरों को सौंपा गया है। सोमवार की शाम मुंबई से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरे मजदूर जांच के बाद बस में बैठने जा रहे थे। सभी बस में चढ़ रहे थे, तभी ड्यूटी पर तैनात मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम का पारा अचानक चढ़ गया। सीआरओ ने मजदूर पर बिना वजह लात मार दी। तभी किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस सम्बन्ध में DM ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि प्रत्येक दशा में श्रमिकों के साथ मर्यादापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए और संबंधित अधिकारी को इस कृत्य के लिए कठोर चेतावनी दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें