रेलवे के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर आरडी बाजपेयी ने सोमवार शाम को बताया कि अभी तक देश से 450 श्रमिक ट्रेनें चलाई गई हैं। इनमें 5 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाया गया है। हमारा लक्ष्य हर दिन 100 ट्रेनें चलाने का है। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों में और स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। जिन लोगों को कोरोना लक्षण नहीं हैं और जिनके पास कंफर्म टिकट है। उन्हीं को यात्रा करने दी जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें