13 हजार 700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव लंदन की वांड्सवर्थ जेल में है। भारत की अपील पर प्रत्यर्पण वारंट जारी होने के बाद लंदन पुलिस ने पिछले साल 19 मार्च को उसे गिरफ्तार किया था। उसकी जमानत अर्जी 5 बार खारिज हो चुकी। भारतीय एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी हैं। लंदन की एक अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही है। बुधवार को भारत सरकार ने अदालत में सबूतों के तौर पर कई दस्तावेज जमा किए। डिस्ट्रिक्ट जज सैमुअल गूजी ने दस्तावेज देरी से जमा किए जाने पर चिंता जताई, लेकिन आवेदन पर विचार करने के लिए सहमति जता दी। इन दस्तावेजों में ज्यादातर नीरव की कंपनियों से जुड़े बैंक दस्तावेज हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें